आगरा

शाही जामा मस्जिद में जानवर का कटा सर मिलने के बाद बवाल, फोर्स के सामने लगाए गए नारे

आगरा की शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार की सुबह जुमा की नमाज से पहले एक जानवर का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2025, 5:15 PM IST
agra mosque news

शाही जामा मस्जिद में जानवर का कटा सर मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए महज पांच घंटे के भीतर आरोपी नजीरुद्दीन उर्फ कल्लू को पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का मकसद शहर की सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने का था।

युवक किया गया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी सोनम कुमार के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच को आगे बढ़ाया और शाहगंज के कोल्हाई क्षेत्र निवासी आरोपी तक पहुंच बनाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दर्जनों पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई थी। एक दुकानदार को पूछताछ के लिए उठाया गया और उसी के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

कहीं तनाव बढ़ाना तो नहीं थी मंशा?

प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी नजीरुद्दीन मंदबुद्धि हो सकता है और संभव है कि किसी ने उसका इस्तेमाल किया हो। हालांकि, पुलिस पूरी गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली मंशा और साजिशकर्ता का पता लगाया जा सके। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद मस्जिद और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन और मस्जिद कमेटी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहें फैलने से रोका जा सके। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

लोगों में नाराजगी, जमकर हुई नाराजगी

नमाज पढ़ने के बाद कुछ युवकों ने मस्जिद में से ही नारेबाजी शुरू कर दी। मस्जिद से नारेबाजी करते हुए युवक बाहर निकले। पुलिस ने उन्हें शांति से घर जाने को कहा। कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों को धक्का भी दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर युवकों को वहां से खदेड़ने की कोशिश की। डीसीपी सिटी सोनम कुमार पुलिसकर्मियों के साथ पेट्रोलिंग पर लागातार डटी हैं।

Updated on:
11 Apr 2025, 5:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?