-स्वागत के दौरान ‘गिर्राज महाराज की जय’ की गूंजचौधरी उदयभान सिंह को बनाया गया है राज्यमंत्री
आगरा। राजभवन (Raj Bhawan), लखनऊ में योगी सरकार के नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। फतेहपुर सीकरी (Fatehpur sikri) से विधायक चौधरी उदयभान सिंह (Chaudhary Udaybhan singh) को राज्यमंत्री (Minister of States) के रूप में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद स्वागत हुआ तो चौधरी उदयभान सिंह के समर्थकों ने ‘गिर्राज महाराज की जय’ की गूंज की।
यह भी पढ़ें- योगी मंत्रिमंडल विस्तार में आगरा को मिले दो राज्यमंत्री
स्वागत के दौरान नारेबाजी
शपथ ग्रहण के बाद प्रत्येक मंत्री को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल (UP Governor) आनंदी बेन पटेल (Anandi ben Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जैसे ही चौधरी उदयभान सिंह का नाम पुकारा गया, उनके समर्थक जोश में आए और गिर्राज महाराज का जयकारा लगाया। जब उन्हें पुष्पगुच्छ दिया गया तो एक बार फिर से गिर्राज महाराज की गूंज हुई।
बता दें कि आगरा से चौधरी उदयभान सिंह के अलावा आगरा छावनी से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। आगरा से भारतीय जनता पार्टी के नौ विधायक हैं। इनमें से दो को मंत्री बनाया गया है। भोगांव (मैनपुरी) से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई है।