आगरा

स्कूल के बच्चों ने लिया पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प, देखें तस्वीरें

पॉलीथिन के दुष्प्रभावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 4:06 PM IST
Against Polythene
Against Polythene

आगरा। पॉलीथिन के दुष्प्रभावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसको लेकर विद्यार्थियों ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया।

फैसले का स्वागत
उमरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार द्वारा 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में पॉलीथिन बैग को प्रतिबंधित करने के फैसले का स्वागत करते हुए प्लास्टिक के कप, ग्लास व पॉलीथीन आदि का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया है। स्कूल के छात्र छात्राओं ने घर घर जाकर इस फैसले का पालन करने के लिए प्रार्थना की, स्कूल प्रबंधक अज़हर उमरी ने पॉलीथीन उपयोग के दुष्परिणामों को बताते हुए बच्चों व शिक्षकों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए संकल्प भी लिया।

सभी को करेंगे जागरुक
स्कूल जनसम्पर्क अधिकारी दानिश उमरी ने कहा कि स्कूल के बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने अभिभावकों के साथ ही घर के आस-पास रहने वाले लोगों को भी प्रतिबंधित पॉलीथि के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

स्कूल ने बांटे बैग
इसके साथ ही स्कूल की तरफ से बेग वितरित किये गए। बेर का नगला मलिन बस्ती में प्रतिबंधित पॉलीथीन के दुष्परिणामों के प्रति बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली।

Published on: