आगरा

International Airport: जेवर में किसान जमीन देने के लिए नहीं तैयार और यहां किसान तैयार, लेकिन प्रशासन नहीं राजी

सिविल सोसायटी की किसानों से हुई पंचायत में जमीन के लिए दी गई सहमति।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 5:57 PM IST
Feature image

आगरा। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए किसान जमीन देने को तैयार नहीं है, वहां प्रशासन जोर लगा रहा है और आगरा के किसान जमीन देना चाहते हैं, तो प्रशासन हाथ पीछे खींचे रहा है। यह कहना है आगरा सिविल सोसायटी का। सोसायटी ने किसानों से बात की, तो किसानों ने 2032 की प्लानिंग देखते हुए जमीन प्रशासन को देने पर सहमति जताई है।

यहां हुई बैठक
सिविल सोसाइटी आॅफ आगरा ने भलेरा के जूनियर हाई स्कूल में किसानों के साथ बैठक की। सभी किसानों ने पुरजोर मांग की कि प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव के लिये अभयपुरा और भलेरा की बची हुई जमीन भी ली जाये। किसान शासन द्वारा बनाये गए नियमों और शर्तों पर जमीन देने के लिए तैयार हैं। टर्म्स & कंडीशन पर जमीन देने को तैयार है। 23 अगस्त 2016 को सभी किसानों ने नया हवाई अड्डा बनाने का सहमति पत्र दिया था। आज भी सिविल एन्क्लेव के लिए किसान जमीन देने के लिये सहमत हैं।

किसानों ने की ये मांग
किसानों ने कहा जिस तरह आगरा प्रशासन ने 3.50 हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव पारित करके शासन को भेजा है, उसी तरह बाकी की 45 एकड़ जमीन का भी प्रस्ताव शासन को भेजा जाये। किसानों ने कहा के जिलाधिकारी ने जब 3.5 हेक्टेयर का प्लान आगरा एयरपोर्ट का प्लान 2032 के ग्रोथ पर बना है। आगरा इंटरनेशनल सिटी है, प्रगति होना आवयश्क है। इसलिए शासन आज जमीन ले और इंटरनेशनल मानक का सिविल एन्क्लेव बनाये। आगरा एयरपोर्ट पर कार्गो हब का प्लानिंग नहीं है।

इस जमीन का क्या करेंगे किसान
वहीं दूसरी ओर सिविल एंक्लेव की दीवार टेडी मेढ़ी है, जिसकी वजह से पूरे एन्क्लेव में कई टुकड़े के हिसाब से कई किसानों कि जमीन छूट गयी है। किसान के साथ यह अन्‍याय है और किसान वहां पर कुछ कार्य नहीं कर सकता। विकास के दौर में 45 हेक्टेयर जमीन का कोई उपयोग नहीं है। बाउंड्री वॉल के 100 मीटर के दायरे में कोई भी कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकता। साथ ही इस जमीन पर पहुंचने के लिये आज का रास्ता बंद होगा। किसानों को 5 से 6 किलोमीटर घूम कर आना पड़ेगा।


जेवर में नहीं देना चाहते किसान जमीन
आगरा में स्‍थिति ये है कि किसान जमीन देने को तैैयार हैं और शासन लेने को तैयार नहीं और दूसरी तरफ जेवर में किसान जमीन देने को तैयार नहीं हैं। किसान प्रशासन और शासन को एफिडेविट देकर फिर से अपनी सहमति देंगे। साथ ही किसान उस पूरे एरिया का मानचित्र अपने सुझाव के साथ अब आगे की बात करेंगे। सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा ने किसानों का पूरा साथ देने का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद
आज की मीटिंग में सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा के शिरोमणि सिंह, राजीव सक्सेना, अनिल शर्मा, निहाल सिंह भोले, नरेन्द्र वरुण, अधिवक्ता एचएस वर्मा, भलेरा और अभयपुरा के किसान भी थे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक