आगरा

यूपी के इन शहरों में आंधी तूफान का तांडव, 11 मौत होने पर सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

एटा, मैनपुरी और कासगंज में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया।
3 min read
• •
Updated: 7 Jun 2019, 4:38 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

आगरा। भीषण गर्मी के चलते गुरुवार को पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम होते होते मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया। आगरा में तेज हवा चलीं, तो वहीं एटा, मैनपुरी और कासगंज में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। ब्रज के इन शहरों में आंधी तूफान के कारण 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल जिदंगी और मौत से जूझ रहे हैं। एटा में आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत हुई तो वहीं एक अन्य व्यक्ति की मौत टिन शेड के नीचे दबने से हो गई। कासगंज में दो लोगों की पेड़ के नीचे दबने से तथा एक बच्ची की दीवार की चपेट में आने से मृत्‍यु हो गई। मैनपुरी में हाईवे पर दौड़ता ट्रक आंधी के प्रेशर में पलट गया और छह लोगों की मौत हो गई। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दैवीय आपदा के चलते मरने वालों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा तत्काल देने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने दिया ये आदेश
यूपी के साथ ब्रज क्षेत्र में आंधी-तूफान से हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनहांनि, पशुहांनि और मकान क्षति से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के अंदर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने इस दैवीय आपदा के चलते मरने वालों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा तत्काल देने का आदेश दिया है।

एटा में मौसम का कहर
एटा जिले में शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। बारिश के साथ चलीं तेज हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। आंधी के साथ ही ओले भी गिरे। थाना बागबाला के नगला मम्भा में 18 वर्षीय दिनेश की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव करतारपुर में तेज आँधी से दीवाल गिर गई, जिसके नीचे दबकर4 वर्षीय बच्ची नेहा की मौत हो गई, वहीं इसी थाना क्षेत्र के गांव नगला बरम में टीन शेड गिरने से 65 वर्षीय महावीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी बिरमा देवी और उनका बेटा राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैनपुरी में पलट गया ट्रक
मैनपुरी में हाईवे पर दौड़ता ट्रक आंधी के प्रेशर में पलट गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं अन्य जगह हुये हादसे में पहले ही तीन लोग मौत के मुंह में समा चुके थे। वहीं कासगंज में दरियाव सिंह 65 वर्ष और लालाराम 50 वर्ष की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। आंधी से हुई मौत के बाद मौके पर तहसीलदार पहुंचे हैं। कासगंज के फतेहपुर गांव में एक महिला की मौत भी हुई।

Updated on:
7 Jun 2019, 4:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?