आगरा

‘अजातशत्रु अमर रहें, अटल अमर रहें’ की गूंज के बीच सीएम योगी ने बटेश्वर में किया अटलजी की अस्थियों का विसर्जन

अस्थियों के विसर्जन के बाद सीएम उनके पैतृक निवास पहुंचे। वहां परिजनों से मुलाकात कर खंडहर हो चुके पूर्व प्रधानमंत्री के मकान को ऐतिहासिक स्मारक के रूप में बनाए जाने का आश्वासन दिया।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 1:28 PM IST
atal
atal

आगरा। आज यानी 8 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थियां उनके पैतृक गांव बटेश्वर में प्रवाहित कर दी गईं। आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करीब 11 बजे बटेश्वर के रानी घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों का विसर्जन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ अटल जी के करीबी रिश्तेदार रमेश वाजपेई भी मौजूद थे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी एडीजी अजय आनंद, डीआईजी लव कुमार, एसएसपी अमित पाठक, जिलाधिकारी आगरा एन. जी. रवि कुमार के अलावा कमिश्नर भी मौके पर मौजूद रहे।

जैसे ही वे लोग यमुना घाट से अटल जी की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए नाव पर सवार हुए तो तेज बारिश होने लगी। यह दृश्य देखकर ऐसा लगा कि अटल जी की विदाई पर मानो आसमान भी आंसू बहा रहा है। बटेश्वर मंदिर के जय प्रकाश गोस्वामी के साथ में तमाम प्रखंड पंडितों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थियों का विसर्जन करवाया। इस दौरान ग्रामीण अजातशत्रु अमर रहें, अटल अमर रहें..के नारे लगाते रहे।

यमुना के रानी घाट पर अस्थि विसर्जन के बाद जैन धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटलजी के अटल आदर्शो का स्मरण कर उन्हें न सिर्फ राजनीति का बल्कि जीवन के हर संघर्ष का अजातशत्रु कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक निवास पहुंचे और वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों से मुलाकात की और खंडहर हो चुके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के मकान को नए सिरे से बनवाकर ऐतिहासिक स्मारक के रूप में बनाए जाने का आश्वासन दिलाया।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?