आगरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देने जा रहे इस शहर को सबसे बड़ा तोहफा, वर्षों की मांग होगी पूरी

एससी आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद रामशंकर कठेरिया ने गिनाईं चार वर्ष की उपलब्धियां।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 6:12 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

आगरा। वर्षों से आश लगाए बैठे आगरा के लोगों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुलाई 2018 में बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। इस उपहार के मिलने के बाद आगरा की सबसे बड़ी पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। ये जानकारी एससी आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद रामशंकर कठेरिया ने चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए दी।

जुलाई में होगा बैराज का शिलान्यास
सांसद रामशंकर कठेरिया ने भगवान टॉकीज स्थित होटल आशादीप में प्रेसवार्ता के दौरान अपने कार्यकाल में हुए 40 बड़े कामों का जिक्र किया। कठेरिया ने बताया कि पानी के लिए पीड़ित आगरा की जनता को जुलाई में बैराज का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राहत देंगे। इसके साथ ही जुलाई में ही सिविल टर्मिनल का भी शिलान्यास हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आगरा के लिए मैट्रो, कई फ्लाई ओवर की व्यवस्था कर जाम से राहत दिलाई गई। इसके साथ ही जल्द ही गंगाजल भी लोगों के घरों तक पहुंचने लगेगा।


उपचुनाव हारे लेकिन राज्यों में मिली जीत
कैराना उपचुनाव में मिली हार को सांसद कठेरिया ने स्वीकारते हुए कहा कि उपचुनाव में भले ही हारे हैं, लेकिन राज्यों में जीत मिली है। वहीं सांसद आदर्श गांवों पर कठेरिया ने कहा कि सांसद आदर्श गांव का मतलब सिर्फ सड़क- पानी ही नहीं होता। वहां रहने वाले लोग भी आदर्श होने चाहिए। तभी गांव का पूर्ण विकास हो सकता है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक