आगरा

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह, सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1188 कन्याओं का सामूूहिक विवाह अद्भुत नजारा है।

2 min read
Feb 18, 2020

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोठी मीना बाजार मैदान पर आयोजित सबसे बड़े सामूहिक विवाह समारोह में 1,118 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। प्रशासन का दावा है कि अब तक का ये सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह है, जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

श्रम विभाग को दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1188 कन्याओं का सामूूहिक विवाह अद्भुत नजारा है। इसके लिए श्रम विभाग को बधाई। कुशल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं। सामूहिक विवाह योजना ढाई साल पहले चलाई गई थी। अब तक हर समाज के एक लाख जोड़ों को शादी हुई। हर जोड़े को 75 हज़ार दिए जाएंगे। 65 हजार रुपए श्रमिक के खाते में और 10 हज़ार रुपए कपड़ों के लिए दिए गए। सीएम योगी बोले कि श्रमिक राष्ट्र निर्माता है। उनके प्रयास से ही हमें सुविधाएंं मिलती हैं। उनके बच्चे उपेक्षित महसूस न करें इसलिए योजना चलाई गई है। खाना बदोश लोगों के लिए 18 मंडल में अटल विद्यालय शुरु किये गए हैं। आगरा के कोरई में भी अटल विद्यालय स्वीकृति किया गया है।

सांसद और मेयर ने किया कन्यादान
कोठी मीना बाजार में आयोजित इस सबसे बड़े सामूहिक समारोह में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवविवाहित जोड़ों को शुभ आशीष दिया, तो वहीं पांच वर बधू को मुख्‍यमंत्री ने प्रमाण पत्र भी दिए। श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहले ही आयोजन में पहुंचे। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और मेयर नवीन जैन ने सपत्निक कन्‍यादान किया।

ये रहे मौजूद
आयोजन के मंच पर मुख्‍यमंत्री के साथ मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, सांसद जीएस धर्मेश और मेयर नवीन जैन मौजूद हैं। अपने भाषण में श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि जोड़ो को आशीर्वाद देने सीएम खुद आये हैं। श्रमिक पुत्री सामुहिक विवाह में सभी का स्वागत है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े श्रमिकों को 18 योजना चला कर लाभ दे रहे हैं। गरीब को शौचालय, घर, चिकित्सा सब कुछ दे रहे हैं। शादी में 10 हज़ार अतिरिक्त देकर 75 हज़ार दे रहे हैं। श्रमिकों को कोई पूछता नहीं था, उनके लिए अटल आवासीय योजना विद्यालय खुलेंगे। मेयर नवीन जैन ने कहा कि इतने लोगों का विवाह अपने आप में अनोखा आयोजन है। श्रम विभाग ने काफी मेहनत की, सीएम समय दें, तो 2100 जोड़े का विवाह करने को भी हम तैयार हैं।

Updated on:
18 Feb 2020 07:27 pm
Published on:
18 Feb 2020 06:10 pm
Also Read
View All