आगरा

BIG NEWS: विद्युत उपभोक्ताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरचार्ज की छूट से वंचित रहने वालों को दिया एक और मौका, अब इस तारीख तक जमा करायें अपना बिल

विद्युत उपभोक्ताओं को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक और बड़ा अवसर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2019, 6:36 PM IST
Feature image

आगरा। विद्युत उपभोक्ताओं को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक और बड़ा अवसर दिया है। जो उपभोक्ता सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण कराने के बाद electric bill की अगली किश्त किसी कारणवश जमा नहीं कर सके हैं, उनके लिए सरकार ने बिल जमा करने की तिथि 30 सितंबर 2019 कर दी है। खुशखबरी ये है कि ये उपभोक्ता अपना बकाया बिल किश्तों में जमा कर सकेंगे।

DVVNL के एमडी ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी, देखें वीडियो -

ये दी जानकारी
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी एसके वर्मा ने बताया कि 25 मार्च तक अपने बकाया बिल की 1/3 धनराशि जमा कराने के बाद सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण तो करा लिया, लेकिन ये उपभोक्ता किसी कारणवश अपने बिल की बकाया 2/3 धनराशि जमा नहीं कर सके। ऐसे उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर बिल जमा करने का एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है। अब ऐसे उपभोक्ता 30 सितंबर 2019 तक अपना बकाया बिल जमा कर सकते हैं।


ये बड़ी खुशखबरी
ऐसे विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि अब बकाया 2/3 धनराशि भी उन्हें एकमुश्त जमा नहीं करनी होगी। ये शेष धनराशि उपभोक्ता किश्तों में जमा कर सकते हैं। एमडी एसके वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को दी गई ये बड़ी राहत है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक