आगरा

एसएन मेडिकल कॉलेज में जब अचानक पहुंचे कमिश्नर, जानिए फिर क्या हुआ…

आयुक्त ने किया एसएन मेडिकल कालेज में हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 6:43 PM IST
Commissioner inspection
Commissioner inspection

आगरा। सरोजनी नायडू कॉलेज आगरा में नई इमारत का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आज अचानक कमिश्नर इन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे, तो एसएन प्रशासन अधिकारियों के होश उड़ गए।कमिश्नर ने अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, परामर्श केन्द्र, मरीजों का आनलाईन रजिस्ट्रेशन, कैंसर रोग विभाग, रेडियोथिरेपी विभाग का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं व मेडिकल कालेज की प्रबन्धकीय व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की।


ये दिये निर्देश
कमिश्नर ने मेडिकल कालेज के अतिथि गृह सभाकक्ष में प्राचार्य व विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करके मेडिकल कालेज में निर्माण कार्यां की प्रगति, संचालित विशेष परियोजनाओं की स्थिति पीएमएसएसवाई, ई-अस्पताल, औषधियों, उपकरणों की स्थिति, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था तथा मानव संसाधन की स्थिति आदि की गहन समीक्षा की।आयुक्त नें बैठक में विभागाध्यक्षों से विभिन्न समस्याओं व उसके निवारण से सम्बन्धित सुझावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराये जाने तथा मेडिकल कालेज में वार्डवार सफाई व्यवस्था ठीक प्रकार से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

2019 में कार्य होगा पूरा
आयुक्त को मेडिकल कालेज में ई-अस्पताल की स्थिति के सम्बन्ध में प्राचार्य ने अवगत कराया कि इसके अन्तर्गत प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है। द्वितीय चरण में फार्मेसी का कार्य आगामी फरवरी माह तक पूर्ण हो जायेगा। तृतीय चरण का कार्य आगामी मार्च 2019 तक पूरा होगा। बैठक में एसएन मेडिकल कालेज के बीच के रास्ते से आवागमन के कारण भीड़ की समस्या होने, नर्सों, स्वीपर व वार्ड-ब्वॉय की संख्या बढ़ाये जाने, नई लिफ्ट की व्यवस्था, बंदरों की समस्या, सिविल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की व्यवस्था कराए जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने आदि के सम्बन्ध में भी विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया गया।

Updated on:
27 Oct 2018, 6:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक