आगरा

व्यापारियों की समस्या के लिए कमिश्नर ने उठाया बड़ा कदम, अब आसान होगा व्यापार

कमिश्नर द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2018, 6:23 PM IST
Commissioner
Commissioner

आगरा। कमिश्नर के राममोहन राव की अध्यक्षता में मंडल के व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों द्वारा कई तरह की समस्याओं को कमिश्नर के सामने रखा गया, जिसमें विद्युत आपूर्ति, पानी की समस्या मुख्य रहीं। कमिश्नर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया, कि उनकी हर समस्या का समाधान होगा। साथ ही कमिश्नर द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।


बिजली की बड़ी समस्या
बैठक में कमिश्नर से उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा सिकन्दरा व आस-पास क्षेत्रों में बीच-बीच में विद्युत बाधित होने की शिकायत की, जिस कमिश्नर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इसे तत्काल देखें। विद्युत विभाग की ओर से समस्या के निदान हेतु दो बिजली घरों की स्थापना किए जाने के मामले में आयुक्त ने यूपीएसआईडीसी को भूमि उपलब्ध कराने व प्रबन्ध निदेशक को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

पानी की समस्या
आगरा शहर से पेठा इकाईयों के लिए निर्धारित स्थल पर खराब पानी के कारण कुछ इकाईयों के वापस होने व न जाने के दृष्टिगत आयुक्त ने कहा कि पेठा इकाईयों हेतु निर्धारित स्थल के लिए भी गंगाजल आने पर गंगाजल की उपलब्धता व गैस की आपूर्ति हेतु एक सेन्टर की स्थापना सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में आयुक्त ने विद्युत तारों को अन्डरग्राउन्ड केबलिंग कराए जाने का मुद्दा उठाए जाने पर आयुक्त ने व्यवस्थित ढंग से अन्डरग्राउन्ड केबलिंग कराये जाने के निर्देश दिए।

पार्किंग को पार्किंग ही रहने दें
कैण्ट रेलवे स्टेशन पर अन्य वाहनों से आने वाले लोगों के वाहनों को वहां के यूनियन द्वारा रोके जाने की समस्या उठाये जाने पर आयुक्त ने रेलवे तथा पुलिस विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने आगरा विकास प्राधिकरण को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि पार्किंग स्थलों का उपयोग अन्य कार्य हेतु न किया जाए, जिससे बिग-बाजार आदि क्षेत्रों में आवागमन में असुविधा न होने पाए।


बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम विजय कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांशू मोहन, उपश्रम आयुक्त पीके सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अतुलेश यादव, उद्योग प्रतिनिधियों में पूरन डाबर, हरिओम अग्रवाल, विश्नू भगवान अग्रवाल, राजीव तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक