आगरा

कांग्रेस 29 अप्रैल को भाजपा सरकार को घेरेगी, ये है प्लान

29 अप्रैल को रामलीला मैदान में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विशाल रैली का आयोजन।

2 min read
Apr 19, 2018
Congress

आगरा। उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 29 अप्रैल को रामलीला मैदान में किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली की तैयारियों को लेकर दिल्ली में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें हाईकमान ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें -

इन्होंने लिया बैठक में हिस्सा
29 अप्रैल को होने वाली इस विशाल रैली को लेकर दिल्ली में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद मौजूद रहे। आगरा से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह और राजू लवानियां भी इस बैठक में सम्मलित हुए। इस बैठक सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं। साथ ही किसानों को अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल करने के लिए कहा गया, जिससे किसानों की हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।

ये भी पढ़ें -

फेसबुक पर प्यार के चक्कर में उलझी युवती, बैंक एकाउंट हो गया खाली

कांग्रेस का बड़ा हल्ला बोल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जिस तरह से किसानों की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है। उसको सरकार के सामने रखना है। साथ ही यह सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आई है। इस रैली के माध्यम से भाजपा की केंद्र सरकार की कथनी और करनी के अंतर को सभी के सामने रखा जाएगा, जिससे जनता मोदी सरकार की कारगुजारी को समझ सके।

ये भी पढ़ें -

Published on:
19 Apr 2018 02:38 pm