आगरा

तूफान के कारण उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच का संपर्क मार्ग टूटा, जनता परेशान

पिनाहट के चम्बल नदी पर बना पेंटून पुल तेज बहाव के साथ बह गया।

2 min read
Apr 13, 2018
Chambal River

आगरा। तूफान और भीषण बारिश के चलते उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच का सबसे अहम जल मार्ग टूट गया। पिनाहट के चम्बल नदी पर बना पेंटून पुल तेज बहाव के साथ बह गया। इस पुल के टूटने से यात्री परेशान हैं।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें

इस तरह कहर बनकर टूट पड़ा इंद्रदेव का प्रकोप, तो किसानों के चेहरे पर छाए चिंता के बादल

ये है मामला
बुधवार शाम आई तूफान और भीषण बारिश ने ताज नगरी आगरा के ना सिर्फ शहरी क्षेत्र में तांडव मचाया, बल्कि देहात में भी तूफान का कहर साफ तौर पर देखने को मिला। भारी तूफान के दौरान चंबल नदी पर बना पेंटून पुल तूफान के साथ चंबल नदी में बह गया, जिसे स्थानीय कर्मचारियों ने बमुश्किल पकड़ा। दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक यह पुल चालू नहीं हो सका है, जिसके चलते चम्बल नदी से मध्य प्रदेश के मुरैना और अंबा की ओर का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। संपर्क टूट जाने से दोनों राज्यों के बीच में आने जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें -

ये बोले अधिकारी
दो दिन से पेंटून पुल को फिर से जोड़ने के लिए पीडब्लूडी के अधिकारी भी मशक्कत में जुटे हैं, ताकि जल्द से जल्द इस पुल को फिर से सुचारू रूप से चालू किया जा सके। PWD के अधिशासी अभियंता ने बताया कि शुक्रवार शाम तक पुल शुरू होने की संभावना है, जबकि मौके पर पहुंचे SDM बाह अरुण कुमार का कहना था कि पेंटून पुल दोनों ही राज्यों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रशासन भी इस पेंटून पुल को लेकर काफी गंभीर है और PWD के अधिकारियों को जल्द से जल्द इसे सुचारु करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि दोनों राज्यों के बीच यातायात फिर से सुगम हो सके।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें

यहां छात्राओं ने दिखाया अपना टैलेंट, बढ़ चढ़कर लिया भाग, देखें तस्वीरें
Published on:
13 Apr 2018 06:53 pm
Also Read
View All