आगरा

महज 12 दिनों में जीती Coronavirus से जंग, ठीक होकर लौटे यूपी के पहले COVID-19 Patients

अब इनका एक फ्रैश सैंपल किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) दोबारा भेजा गाया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2020, 4:52 PM IST
महज 12 दिनों में जीती Coronavirus से जंग, ठीक होकर लौटे यूपी के पहले COVID-19 Patients
महज 12 दिनों में जीती Coronavirus से जंग, ठीक होकर लौटे यूपी के पहले COVID-19 Patients

आगरा। दुनियाभर में कोहराम मचाने वाले coronavirus को आगरा के जूता व्यापारी और उनके परिजनों ने मात दे दी है। महज 12 दिनों में ही जूता कारोबारी और उनके परिवार के अन्य तीन सदस्य ठीक होकर आगरा लौट आए हैं। इलाज के दौरान कराई जाने वाली रुटीन रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब इनका एक फ्रैश सैंपल किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) दोबारा भेजा गाया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

गरा के खंदारी निवासी जूता कारोबारी के एक ही परिवार के छह लोग निकले थे। जूता कारोबारी नोएडा के अपने एक मित्र के साथ इटली से लौटे थे। नोएडा वाले मित्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आगरा के जूता कारोबारी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई गई। जिसमें एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव पाए गए। इनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।

अब इस परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है उनमें जूता कारोबारी, पत्नी, छोटे बेटे, बड़े बेटे की पत्नी हैं। बड़ा बेटा, फैक्ट्री का कर्मचारी और उसकी पत्नी अभी दिल्ली में इलाज करा रहे हैं, हालांकि इनकी हालत काफी अच्छी बताई जा रही है।

वर्जन

कोरोना वायरस के संक्रमित सात मरीजों में से चार पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। ये डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। बाकी के तीन मरीजों की हालत भी पहले से कफी बेहतर है, लगातार सुधार हो रहा है।

प्रभु नारायण सिंह, जिलाधिकारी

Updated on:
15 Mar 2020, 4:52 PM IST
Published on: