आगरा

Coronavirus गलती से भी न जाइए तैराकी करने, आगरा में सभी स्विमिंग पूल बंद

Coronavirus के चलते आगरा के सभी स्विमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2020, 4:11 PM IST
Feature image

आगरा। ताजनगरी में कोरोना वायरस coronavirus का खौफ जारी है। इससे निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगरा के सभी स्विमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के मुताबिक कोरोनावायरस के संभावित प्रभाव के चलते ऐसा कदम उठाया गया है।

स्विमिंग पूल बंद रखने के निर्देश

जिलाधिकारी आगरा प्रभुनरायण सिंह ने बताया कि corornavirus (COVID19) के बचाव/नियंत्रण हेतु आगरा में स्थापित स्विमिंग पूल जो मुख्यतः विद्यालयों/होटल्स/सोसाइटी/अन्य स्थानों पर संचालित हैं का किसी भी प्रकार का सार्वजनिक/निजी उपयोग 31-3-20 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इस बाबत सभी होटल्स, स्कूल औऱ सोसाइटी को अवगत करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके बावजूद अगर कोई स्विमिंग पूल संचालन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध व्यक्तियों की ट्रेसिंग और सैंपलिंग

जिलाधिकारी ने एडीएम सी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमओ, सीएमएस, प्रभारी कांटेक्ट सर्विलांस टीम के साथ COVID-19 के संदिग्ध व्यक्तियों की ट्रेसिंग, सैंपलिंग और आवश्यक त्वरित कार्रवाई की रिपोर्ट ली। शहर के पब्लिक टॉइलेट्स की सेनेटाइजिंग और पब्लिक प्लेस पर हैंड वॉश की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार शहर में सर्वे कर रही हैं। लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक