आगरा

दंपति के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी, तालाब में कूद गई पत्नी बचाने को पति भी कूदा, दोनों की मौत

— थाना मलपुरा आगरा क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलता का मामला, 17 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाले शव।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2021, 1:02 PM IST
Suicide
मृत दंपति के फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में एक दंपति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव तालाब से निकालने के लिए पीएसी के गोताखोरों को कई घंटे लग गए। पति पत्नी में किसी बात को विवाद हो गया था, उसके बाद पत्नी तालाब में कूद गई थी और पत्नी को बचाने के लिए पति भी तालाब में कूद गया था। दोनों के शव करीब 17 घंटे बाद बरामद हो सके।
यह भी पढ़ें—

थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलता निवासी 28 वर्षीय बहादुर का अपनी पत्नी 26 वर्षीय दीपा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई दीपा घर से निकल गई और कुछ ही दूर स्थित तालाब में जाकर कूद गई। उसके पीछे—पीछे बहादुर भी चला गया। जब उसने तालाब में पत्नी को कूदते देखा तो वो उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। तालाब में गहरा पानी होने के कारण दोनों उसमें डूब गए। स्थानीय लोगों ने जब इन दोनों को कूदते हुए देखा तो शोर-शराबा मच गया।
यह भी पढ़ें—


गोताखों ने निकाले शव
आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पीएसी के गोताखोर बुलाए गए। रातभर दोनों की तलाश की गई, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि गोताखोरों को सुबह 10 बजे के करीब दोनों के शव तालाब में मिल गए। मलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपा और बहादुर के डेढ़ साल की बेटी और तीन महीने का बेटा है। दोनों मासूम अनाथ हो गए हैं। बहादुर के दो भाई हैं, लेकिन तीनों भाई अलग-अलग रह रहे थे। बहादुर पत्थर लगाने का काम करता था। वह हर रोज काम करने के लिए आगरा आता था।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक