आगरा

पत्नी से चचेरे भाई की नजदीकियां बढ़ती देख, फोन कर बुला लिया घर, पत्नी के सामने ही बांक से काटकर कर दी हत्या

पत्नी से चचेरे भाई की नजदीकियां बढ़ती देख, पति ने उसको मारने का प्लान बना लिया।
2 min read
Dec 18, 2019
Feature image

आगरा। पत्नी से चचेरे भाई की नजदीकियां बढ़ती देख, पति ने उसको मारने का प्लान बना लिया। पत्नी से चचेरे भाई को फोन करवाकर घर बुलवा लिया, इसके बाद उसकी बांक से काटकर हत्या कर दी। लाश को बोरे में बंद कर झरना नाले के पास फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां का है मामला
ये मामला थाना छत्ता क्षेत्र का है। डौकी के नगला तकी का रहने वाला 25 वर्षीय अजय छत्ता क्षेत्र में ही रहता था। 12 दिसंबर को वह रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। पिता ने उसकी गुमशुदगी 14 दिसंबर को दर्ज कराई थी। पुलिस ने अजय के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें चचेरे भाई विजयपाल की पत्नी प्रेमलता के कई फोन थे। वहीं पिता ने भी अजय के गायब होने के शक में विजयपाल का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर विजय को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की, तो पूरी घटना का खुलासा हो गया।

इसलिए हुई हत्या
विजयपाल ने बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है। अजय भी पल्लेदारी का काम करता था और उसके घर के पास ही रहता था। अजय का उसके घर आना जाना था। इस बीच वह उसकी पत्नी से खूब मजाक किया करता था। न जाने कब उन दोनों में नजदीकियां बढ़ गई, उसे पता ही नहीं चला। जब जानकारी हुई, तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन अजय अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

कर दी हत्या
विजय पाल ने बताया कि पत्नी ने कहा कि वह अजय से साफ साफ बात करने के लिए मना कर चुकी है। इसके बाद भी अजय नहीं मान रहा है। इसलिए 12 दिसंबर की रात को पत्नी प्रेमलता से फोन करवाकर अजय को घर पर बुला लिया। घर पर उसकी बांक से काटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर झरना नाले के पास फेंक आया। सीओ छत्ता ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। वहीं हत्या की इस साजिश में शामिल प्रेमलता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
18 Dec 2019 03:36 pm