आगरा

मंद बुद्धि बच्चे के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, कुकर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला पेन

UP News: यूपी में बच्चे के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक मंद बुद्धि बच्चे के साथ कुकर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में पेन डाल दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

2 min read
Mar 01, 2024

UP News: आगरा में दरिंदगी का एक मामला सामने आया है। रंजिश में एक मंद बुद्धि बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पेन डाल दिया गया। बच्चा दर्द से कराहता रहा। जब उसकी तबियत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि बच्चे के पेट में पेन है। ऑपरेशन के बाद पेन को बाहर निकाला गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के तोरा चौकी के गांव की है। पिता के मुताबिक, उनका 16 साल का बेटा मानसिक रूप से कमजोर हैं। गांव के ही एक परिवार से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 5 फरवरी को बेटा शाम को खेलने गया था। लेकिन, कुछ देर बाद वो वापस आया तो वो बहुत घबराया हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ दिन बाद बेटा बीमार हो गया। दर्द से कराहने लगा। पहले तो उसका गांव में ही इलाज कराया।

लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बेटे का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसके पेट में कोई वस्तु है। इसके बाद डॉक्टर ने आपरेशन की बात कही। बेटे को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में उसके पेट से एक पेन निकला। इसके बाद बेटे ने उन्हें पूरी बात बताई। बेटे ने बताया कि उसके साथ गंदी हरकत की गई। साथ ही उसने आरोपियों के नाम भी बताए।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कुकर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं। जमीन का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाते हैं।

आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Updated on:
01 Mar 2024 05:10 pm
Published on:
01 Mar 2024 05:08 pm
Also Read
View All