
फोटो सोर्स- पत्रिका
SP MP Ramji Lal Suman receives death threat: आगरा के सपा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मोबाइल पर दी गई है। इस संबंध में राज्यसभा सांसद ने डीजीपी से मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। राज्यसभा सांसद से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबर की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल नंबर से आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना हरी पर्वत थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के आगरा से सपा से राज्यसभा सांसद रामलालजी सुमन को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। मैसेज और मोबाइल फोन के जरिए यह धमकी दी गई। इस संबंध में रामजीलाल सुमन ने डीजीपी से शिकायत की है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि उन्हें अनजान नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है।
रामजीलाल सुमन ने बताया कि धमकी देने वालों ने मोबाइल पर फोन और मैसेज के माध्यम से धमकी दी है। 5 मार्च को एक मोबाइल नंबर से उनको धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें कहा गया कि पिछड़े और मजबूरों की आवाज उठाते हो, इसलिए तुम्हें जान से मार दूंगा। इस नंबर से पहले भी फोन आ चुका है और मैसेज भी भेज कर धमकाया गया है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। इस संबंध में उन्होंने डीजीपी राजीव कृष्ण से शिकायत की। मिली शिकायत के आधार पर हरी पर्वत थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हरी पर्वत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, रामजीलाल सुमन की तरफ से दिए गए व्हाट्सएप डीपी और धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट की जांच कर रही है। इस संबंध में हरी पर्वत थाना पुलिस ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है, उसके विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
20 May 2026 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
