18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा में दिनदहाड़े किडनैपिंग से हड़कंप, युवती की पहचान अब तक नहीं

The girl was forcibly taken into car: आगरा में दिनदहाड़े कन्या महाविद्यालय के पास से युवती को जबरदस्ती कार में डाल कर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो, फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Agra, a man threw a young woman in a car and fled in broad daylight. आगरा में दिनदहाड़े एक युवती को जबरन उठा ले जाने का मामला सामने आया है। दोपहर में हुई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी राहगीर बने। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। कार नंबर से घटना में शामिल लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार मालिक का पता लगाने का काम रही है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र का है।

खड़ी दुपहरी युवती को जबरन कार में डाला

उत्तर प्रदेश की आगरा में  उसे समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े कार में युवती को जबरन डालकर ले गए।‌‌ भरी दुपहरी हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी रकाबगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

रकाबगंज थाना पुलिस ने राहगीरों से बातचीत की

रकाबगंज थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की। भरी दोपहरी करीब एक बजे की घटना है। जब बैकुंठी देवी कॉलेज के सामने से निकल रही। युवती कुछ समझ पाती सफेद कार से आए कुछ लोगों ने उसे उठाकर जबरदस्ती किर में डाल लिया। बताया जाता है कर में एक महिला भी बैठी थी। इसके पहले की लोग कुछ समझ पाते कार चालक मौके से फरार हो गया।

कार नंबर से मालिक के विषय में हो रही खोज

रकाबगंज थाना पुलिस राहगीरों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। कार नंबर से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। कार मलिक के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। कार का रंग सफेद था।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा

थाना प्रभारी रकाबगंज ने बताया कि अभी इस बात की जानकारी नहीं हुई है कि युवती कौन है और घटना का कारण क्या है? कार नंबर से घटना का खुलासा करने की कोशिश हो रही है। रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।