आगरा

श्रमिक के बैंक खाते का बैलेंस हो गया शून्य, जानकारी होने तक हो चुकी थी बहुत देर

रोहता में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है बचत खाता।

less than 1 minute read
Jan 11, 2018
Cyber criminals

आगरा। रोहता में श्रमिक के बैंक खाते को शातिरों ने निशाना बना लिया। शातिरों ने श्रमिक के खाते का पूरा बैलेंस साफ कर दिया। इसकी जानकारी जब तक श्रमिक को हुई, बहुत देर हो चुकी थी। श्रमिक ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की है।

यहां का है मामला
थाना सदर के कस्बा रोहता निवासी उमाशंकर पुत्र दीप सिंह मजदूर है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका रोहता में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। जिसमें वह थोड़े थोड़े रुपए जमा करता रहता है। वह गुरूवार सुबह 11 बजे बैंक में अपने खाते से कुछ पैसे निकालने के लिए गया, लेकिन पैसे निकालते समय कैशियर ने उसे बताया कि उसके खाते में से एटीएम के द्वारा 4100 रुपए निकाले गए हैं, जिसे सुनकर वह भौचक्का रह गया। उसकी कैशियर से नोंकझोंक हो गई। थोड़ी ही देर में बैंक में हंगामा शुरू हो गया। बैंक परिसर में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

मजदूर ने की शाखा प्रबंधक से शिकायत
शाखा प्रबंधक ने मजदूर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मजदूर ने प्रबंधक से कहा कि मै अनपढ़ इंसान हूं। मैंने अपने खाते का कोई एटीएम कार्ड नहीं बनवाया है। इसके बाद मेरे खाते से पैसे गायब कैसे हो गए। उसकी बात को सुनकर प्रबंधक के समझ में पूरा माझरा आ गया। उसने मजदूर को बताया कि उसके खाते को शातिरों ने हैग कर लिया है, जिसकी वजह से खाते से पैसे निकले हैं। प्रबंधक की बात सुनकर मजदूर शांत हो गया। इसके बाद उसने शाखा प्रबंधक को अपने खाते से चलाए जा रहे एटीएम को तत्काल बंद करने तथा खाते से निकाले गए पैसो को वापस दिलाए जाने का प्रार्थना पत्र दिया।

Published on:
11 Jan 2018 06:05 pm
Also Read
View All