आगरा

कुएं में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

सगाई समारोह में शामिल होंने आया था युवक, परिवार में मचा कोहराम
2 min read
• •
Updated: 2 May 2022, 7:20 PM IST
गांव दयोनारी में कुएं में मिला युवक का शव
गांव दयोनारी में कुएं में मिला युवक का शव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। जनपद के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दयोनारी में सोमवार को कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एस पी ग्रामीण, सी ओ अछनेरा, प्रशिक्षु आईपीएस फोर्स के मौके पर साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये है मामला
थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव नगला भोलुआ निवासी विजय 20 वर्ष पुत्र मुरारीलाल रविवार को अपनी रिश्तेदारी में थाना अछनेरा के गांव जनूथा में आया था। जनूथा से विजय सगाई समारोह में शामिल होंने के लिए थाना फतेहपुर सीकरी के गांव दयोनारी गया था। लेकिन वह अचानक कार्यक्रम से गायब हो गया। रिश्तेदारों ने उसे खोजने का प्रयास किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

कुएं में मिला युवक का शव
ग्रामीणों को गांव से बाहर कुएं में सोमवार को एक शव उतराता हुआ दिखा। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही एस पी ग्रामीण पश्चित सत्यजीत गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अछनेरा राजीव सिरोही, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्रुति श्रीवास्तव, थाना प्रभारी भीम सिंह जावला मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। म्रतक की शिनाख्त विजय पुत्र मुरारीलाल के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में मचा कोहराम
वहीं घटना की सूचना जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। म्रतक विजय सिंह के पिता मुरारी लाल का कहना है कि मेरे युवा पुत्र की हत्या की गई है। सगाई समारोह के बाद वह ग्राम दयोनारी के ग्रामीण की ट्रैक्टर ट्रॉली में सो गया। मिट्टी में दबकर उसकी हत्या के बाद शव कुएं में फेंका गया है।

ये बोले पुलिस अधिकारी
एस पी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?