आगरा

पुलिस हिरासत में मौत पर खुलासा, विधायक की कार से राजू को थाने लाया गया था

-एसएसपी अमित पाठक ने प्रभारी इंस्पेक्टर और दो दरोगा निलंबित किए -हथियार और एके-47 के कारतूस गायब होने के मामले में सिपाही सस्पेंड
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 6:06 AM IST
saharanpur news
police

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस की हिरासत में राजू गूप्ता की मौत हो गई थी। मामला मीडिया में उछला तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना सिकंदरा में तैनात दरोगा, सिपाहियों और होमगार्ड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, दरोगा अनुज सिरोही और दरोगा तेजवीर सिंह को निलंबित किया गया है। थाना सिकंदरा के शस्त्रागार से गायब हुए एके-47 के कारतूस और तीन रिवाल्वर के मामले में सिपाही रणजीत सिंह, सिपाही राम किशन सिंह के साथ होमगार्ड महेश चंद को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही आरोपित पक्ष घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है। खुलासा हुआ है कि राजू को विधायक की गाड़ी से थाने लाया गया था। यह कार किस विधायक की है, यह रहस्य बना हुआ है।

क्या है मामला

नरेन्द्र एनक्लेव, गैलाना रोड निवासी अंशुल गुप्ता ने पड़ोसी 30 वर्षीय राजू गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता पर गहने चोरी करने का आरोप लगाया था। उसकी मां रेनू लता को भी थाने लाया गया। पूरे दिन थाने में रखा। रेनू लता का आरोप है कि उसके सामने ही बेटे की कपड़े उतार कर पिटाई की गई। राजू गुप्ता की मौत के बाद मां रेनू की तहरीर पर अंशुल, विवेक और अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गाड़ी पर लिखा था विधायक, सीबीआई जांच की मांग

पड़ोसियों का कहना है कि राजू को जिस गाड़ी से उठाकर ले जाया गया, उस पर विधायक लिखा हुआ था। मथुरा से आए राजू के चाचा अशोक का कहना है कि उन्हें यह जानकारी पड़ोसियों ने दी है। इस बात की जांच हो कि गाड़ी किस विधायक की है। थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उससे भी पता चल सकता है कि गाड़ी का नम्बर क्या है और पूरी जानकारी हो सकती है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। पुलिस पर भऱोस नहीं रहा है।

मौत का कारण हृदयाघात

राजू का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम ने किया। इसमें पाया गया है कि मौत का कारण हृदयाघात है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। राजू की मां का कहना है कि जब उसके सामने बेटे की पिटाई की गई है, तो चोट के निशान क्यों नहीं हैं? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले अपर नगर मजिस्ट्रेट ने कहा था कि राजू की मौत बीमारी से हुई है।

Updated on:
24 Nov 2018, 6:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक