आगरा

‘माही की सेना’ का हिस्सा बनकर पाई इंडिया ए टीम में जगह

भारतीय ए टीम में खेलेगा आगरा का लाल दीपक चाहर

2 min read
May 09, 2018

आगरा। क्रिकेटर दीपक चाहर भारतीय ए टीम का हिस्सा बन गए है। इस खबर के बाद आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। आगरा के लाल दीपक चाहर इन दिनों आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे हैं। इंडिया ए टीम में खेलने वाले दीपक चाहर आगरा के पहले क्रिकेटर हैं। चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलने वाले दीपक चाहर इन दिनों माही की सेना का हिस्सा बने हुए हैं।

रणजी ट्रॉफी और आईपीएल का मिला इनाम
क्रिकेटर दीपक चाहर के इंडिया ए टीम में सलेक्शन के बाद उनके दोस्तों और क्रिकेटप्रेमियों में जोश की लहर दौड़ गई। दीपक राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले क्रिकेटर है। तो इस बार चेन्नई सुपरकिंग का हिस्सा हैं। आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें इंडिया ए टीम में चुनकर मिला है। बता दें कि बीसीसीआई की चयन समिति ने इंग्लैंड में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की और दीपक चाहर को इंडिया ए टीम में जगह मिली। दीपक के कोच पिता लोकेंद्र चाहर पिछले कई सालों से दीपक को ट्रेनिंग दे रहे हैं। उनका मानना है कि दीपक देश के लिए बना है। आईपीएल में उसके अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है, जिसके लिए इंडिया टीम ए के लिए उसे चुना गया है।

ऐसा रहा है आईपीएल में दीपक का अब तक का सफर

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में दीपक चाहर अब तक सात मैच खेल चुके हैं और छह विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी का इकोनॉमी रेट 7.9 रहा है। इंग्लैंड में जून से ट्राई सीरीज शुरू होगी। फिलहाल दीपक मांसपेशी में खिंचाव के चलते आराम कर रहे हैं। लेकिन, उनके पिता का कहना है कि दीपक ठीक हो रहा है और जल्द मैदान में दिखेगा।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: दुबई ले जाकर एचआर मैनेजर का जिस्म नोंचता रहा युवक

Published on:
09 May 2018 08:33 am
Also Read
View All