आगरा

यूपी में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए उठाया जाएगा एक और बड़ा कदम : उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

यूपी में नकल विहीन परीक्षा के पश्चात् अब माध्यमिक शिक्षा परिषद में व्यापक परिवर्तन किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2018, 7:40 PM IST
UP deputy CM dr dinesh sharma
UP deputy CM dr dinesh sharma

आगरा। योगी सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आगरा में आयोजित कार्यक्रम में आए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी में शिक्षा सुधार के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा के पश्चात् अब माध्यमिक शिक्षा परिषद में व्यापक परिवर्तन किया जा रहा है। नया सत्र एक अप्रैल से प्रारम्भ किया जाएगा तथा एनसीआरटी की तर्ज पर कोर्स में भी परिवर्तन किया जा रहा है।


खोले जाएंगे नए स्कूल
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 166 नये दीन दयाल उपाध्याय माॅडल स्कूल व अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में 42 माॅडल स्कूल अलग से खोला जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को भी उच्च स्तरीय एवं गुणवत्ता युक्त बनाने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना पुलिस के हस्तक्षेप के नकल विहीन परीक्षा कराई हैं। परीक्षा में 11 लाख परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा को छोड़ दी गई, इन छात्रों में अधिकांश ऐसे थे जो बाहर के प्रदेशों के थे, जो यहां केवल परीक्षा देने आते थे।


आगरा से लगाव
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जनपद आगरा का प्रभारी मंत्री होने के कारण मुझे आगरा से लगाव भी अधिक है। आगरा को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित किया जा रहा है, साथ ही अमृत योजना के अन्तर्गत शीघ्र ही गंगा जल भी मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में कार्य करते हुए ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत उनके एक लाख रुपये तक के ऋण को माफ किया है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष को सरकार ने इस व्यवस्था को ठीक करने में लगाया है। अगला वर्ष व्यापारियों व विद्यार्थियों के लिए रहेगा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक महेश गोयल, राम प्रताप सिंह, जीएस धर्मेश, जगन प्रसाद गर्ग , जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, नगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने भी प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कार्यो पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सांसद बाबू लाल, मंडलायुक्त के राममोहन राव, पुलिस महानिरीक्षक राजा श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, परियोजना निदेशक अवधेश कुमार वाजपेयी, जिला विकास अधिकारी के साथ अन्य अधिकारीगण व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक