आगरा

छावनी विधानसभा की बदलने वाली है सूरत, अब यहां बहेगी विकास की गंगा

छावनी विधानसभा क्षेत्र की सूरत कुछ ही दिन में बदलने जा रही है।

2 min read
Jun 28, 2018
Development work

आगरा। छावनी विधानसभा क्षेत्र की सूरत कुछ ही दिन में बदलने जा रही है। अब यहां तेजी से विकास कार्य होंगे। इस क्षेत्र की मलिन बस्तियों में सूडा के माध्यम से कराए जाने वाले विकास कार्यो का लोकसभा सांसद व अनुसूचित आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया व छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों की शिला पट्टिका का अनावरण किया।

इतना का होना है विकास कार्य
मलिन बस्ती नगला परसोती सेवा में 87 लाख रुपये, नरीपुरा में 88 लाख रुपये, नगला प्यारेलाल में 44 लाख की लागत से नाली खरंजा आदि विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन तीन बस्तियों में पांच स्थानों पर नारियल फोड़कर शिला पट्टिका का अनावरण किया गया।

ये बोले विधायक
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि राजपुर चुंगी क्षेत्र में वाल्मीकि बस्ती में 4.87 करोड़ एवं बसंत बिहार में भी लगभग 80 लाख रुपये की लागत के कार्यो का पहले भूमि पूजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंदर विकास कार्यों की योजनाओं को तैयार करके शासन को भिजवाईं गईं, वहां से पैसा स्वीकृत कराकर कार्यों की शुरुआत हो चुकी है।


यहां वोट की नहीं विकास की राजनीति
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि सपा और बसपा शासन में पूर्व विधायकों ने दलित समाज के लोगों को सिर्फ वोट बैंक समझा, लेकिन इनके क्षेत्रों का विकास कार्य जीरो रहा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह चाहर, महेश शर्मा, मयंक माहेश्वरी, प्रभुदयाल प्रजापति, चौधरी दौलतरात, मुकेश कुशवाह, बंटी कुमार, केशव कुमार, चन्द्र प्रकाश मौर्या, सुमन प्रधान मौजूद रहे।

Published on:
28 Jun 2018 05:37 pm
Also Read
View All