आगरा

Dhanteras Diwali 2017 : दीपों का पंच दिवसीय त्योहार आज से शुरू, ये हैं ब्रज क्षेत्र में पूजा के शुभ मुहुर्त

ज्योतिषाचार्य से जानें Dhanteras से लेकर Bhai Dooj तक के समय की जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2017, 3:47 PM IST
Feature image

आगरा। पंच दिवसीय दीपोत्सव त्योहार आज 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जो कि 21 अक्टूबर 2017 तक चलेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरबिंद मिश्र का कहना है कि यह त्योहार मंगल के दिन से शुरू हो रहा है, वहीं बृहस्पतिवार के दिन दीपावली है, इस लिहाज से यह त्योहार व्यापारी वर्ग, नौकरीपेशा आदि सभी के लिए शुभ रहेगा। आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं पंच दिवसीय त्योहार में पूजन का सही समय।

धनतेरस पर खरीददारी का शुभ समय (Shubh Time for Dhanteras Shopping)
यदि मकान, सोना-चांदी, बर्तन आदि कोई ऐसी वस्तु खरीदना चाहते हैं जो स्थिर रहे तो इस स्थिर लग्न में खरीदना चाहिए।

स्थिर लग्न
सुबह 10:59 बजे से 01:03 बजे तक
दोपहर 02:47 बजे से 04:16 बजे तक
शाम 07:19 बजे से 09:15 बजे तक

वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि चलने वाली वस्तु लेना चाहते हैं तो इसे चर लग्न में खरीदें।

दोपहर 01:03 बजे से 02:47 बजे तक
शाम 05:42 बजे से 07:19 तक

इसके अलावा शाम 04:08 बजे से 05:34 बजे तक के समय में वाहन, इलेक्ट्रॉनिक और स्थिर आदि कोई भी सामान खरीद सकते हैं।

शाम को दीपक का समय
Dhanteras पर शाम का पूजन और दीपक जलाने का शुभ समय 07:19 बजे से 09:15 मिनट तक रहेगा।

रूप चतुुर्दशी पर पूजन का समय (Dhanteras Puja Time)
रूप चतुर्दशी को दरिद्रता की पूजा की जाती है, ताकि वो घर से चली जाए और लक्ष्मी मां का आगमन हो। इस दिन अकाल मृत्यु से बचाव के लिए घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक जलाया जाता है। दीपक जलाने का शुभ समय 07:15 बजे से लेकर 09:07 बजे तक रहेगा।

दिवाली पर पूजन का शुभ समय (Shubh Time for Diwali Puja)
19 अक्टूबर को दिवाली के दिन सुबह हनुमान जी की पूजा की जानी चाहिए। जिससे पारिवारिक संकट दूर हों। सुबह पूजा का समय 08:33 बजे से 10:43 बजे तक का है।

शाम को पूजन और दीपक का समय (Maa Lakshmi Puja Muhurat)
शाम के समय पूजन का समय 07:11 मिनट से लेकर 09:07 बजे तक पूजन का स्थिर लग्न है। इस समय में सारे गृहस्थ लोग पूजन करें। वहीं रात्रि में माता लक्ष्मी के विशेष पूजन के लिए रात्रि 11:43 मिनट से पूजन और पाठ आदि करें।

गोवर्धन पूजा का समय (Govardhan Puja Time)
सुबह 08:22 से लेकर 10:30 मिनट तक गोवर्धन पूजन का अति शुभ समय है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से लेकर 12:47 बजे के बीच पूजन कर सकते हैं। शाम में दीपक का समय 07:02 बजे से लेकर 9 बजे के बीच रहेगा।

भाई दूज पर टीके का शुभ लग्न (Bhai Dooj Puja)
21 अक्टूबर के दिन पूरे दिन दूज रहेगी लेकिन सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक राहू काल रहेगा। इसलिए 9 से 10:30 बजे का समय छोड़कर बाकी किसी भी समय टीका कर सकते हैं। रात में दीपक जलाने का समय 07:03 बजे से लेकर 08:59 बजे तक रहेगा।

Updated on:
17 Oct 2017, 3:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?