आगरा

डायबिटीज में 26 फीसदी लोगों की नसें हो रहीं खराब, जानिए कैसे रखें डायबिटीज कंट्रोल

अमेरिका के डॉ. भावेश शाह ने बिना दवाओं के डायबिटीज कंट्रोल रखने के दिए टिप्स, रोटरी क्लब द्वारा एमडी जैन कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया निशुल्क हेल्थ कैम्प, घुटनों से नीचे पैरों की हर तरह की समस्या का रोटरी क्लब द्वारा किया जाएगा निशुल्क इलाज
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 7:48 PM IST
sugar
sugar

आगरा। डायबिटीज रोगियों में 26 फीसदी की नसें खराब हो जाती हैं, जिन्हें दोबारा ठीक नहीं किया जा सकता। दुनिया में 382 मिलियन लोग डायबिटीज के साथ जी रहे हैं। यह कहना था अमेरिका के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भावेश शाह का। वह एमडी कॉलेज में रोटरी क्लब (आगरा दिगम्बर जैन परिषद के सहयोग) द्वारा आयोजित निशुल्क हेल्थ कैम्प में आए लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

बालों का गिरना, रात में शरीर में दर्द
डॉ. भावेश ने बताया कि डायबिटीज रोगियों में रक्त में ग्लोकोज की मात्रा बढ़ने से रक्त संचार प्रभावित हो जाता है, जिससे बालों का गिरना, रात में शरीर में दर्द, लम्बी दूरी चलने पर मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं, त्वचा में परिवर्तन, न भरने वाले घाव होने लगते हैं। डायबिटीज में हमारा देश चीन को भी कुछ वर्षों में पीछे छोड़ देगा। यह चिन्ता की बात है। हम जीवन शैली व खान-पान में बदलाव कर इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

12 मरीजों का आॅपरेशन
क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष नरेश सूद ने रोटरी क्लब के द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम समन्वयक राहुल वाधवा ने क्लब के प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब आगरा नार्ट के अध्यक्ष डॉ. मनोज रावत ने किया। डॉ. अंकित वार्ष्णेय ने बताया कि घुटनों से नीचे की समस्या के लगभग 12 मरीजों का इस वर्ष निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस तरह की समस्या के मरीज रोटरी क्लब से सम्पर्क कर सकते हैं। शिविर में लगभग 245 मरीजों का परीक्षण किया गया। संचालन राज बंसल व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. जीसी सक्सेना ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शैरी मुनीज (अमेरिका), दिव्या वाधवा, अर्चना यादव, मनोज बजाज, शरद बंसल, मोतीलाल जैन, धीरज गोयल आदि मौजूद थे।

इन डॉक्टरों ने किया मरीजों का परीक्षण
डॉ. अंकित व निमिता वार्ष्णेय, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. पंकज नगायच, डॉ. पियूष जैन, डॉ. अनुज जैन, डॉ. पुष्पा जैन, डॉ. अंकित जैन, डॉ. चंदना जैन, डॉ. राहुल, डॉ. कृष्ण मुरारी, डॉ. गौरव खंडेलवाल, डॉ. स्नेहा त्यागी, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. अर्चना सिंह यादव।

Updated on:
16 Oct 2018, 7:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक