आगरा

भारत सरकार के इस अभियान में प्रमुख भूमिका निभाएंगे लीडर्स आगरा, सिकंदरा से हुई शुरुआत

नदियों और जानवरों की रक्षा करनी है तोह पॉलीथीन को बिल्कुल त्यागना होगा।

2 min read
Sep 29, 2019

आगरा। अकबर का मकबरा, सिकंदरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा में आज पॉलीथीन को त्यागने का संकल्प लिया गया। भारत सरकार के निर्देश पर इस अभियान में सामाजिक संस्था को जोड़ा गया। विगत 2 वर्षों से पॉलीथीन के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले बांट रही लीडर्स आगरा को चयनित किया गया। अधीक्षण पुरतत्व विद डॉ बसंत कुमार स्वर्णकार ने लोगो को संकल्प दिलाया, कि अगर नदियों और जानवरों की रक्षा करनी है तोह पॉलीथीन को बिल्कुल त्यागना होगा।

नाटक की हुई प्रस्तुति
इस मौके पर फ़िल्म क्रिएशन ग्रुप के उमाशंकर मिश्र, अनिल जैन के नेतृत्व में "पर्यावरण है तोह जीवन है" नाट्य प्रस्तुति देकर लोगो के पॉलीथीन के दुष्प्रभाव से सचेत किया गया। नारायणी देवी कन्या विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता पर जोर दिया। लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप ने सभी लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए। थैलों पर सभी मोनोमेंटस के चित्र अंकित किये हैं और दूसरी तरफ स्मार्ट सिटी-स्मार्ट सिटीजन और स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ्य बच्चों के स्लोगन दिए गए हैं। इस अवसर पर अधीक्षण पुरातत्व विद डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार ने सुरेश चंद गर्ग, डॉ. ज्ञानप्रकाश गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, सुनील जैन, वंदना सिंह, अनिल जैन को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से स्मृति चिन्ह दिए गए।

ये दी जानकारी
लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि हमारी संस्था विगत 2 वर्षों में 50 हजार कपड़े के थैले नागरिकों को वितरित कर चुकी है। इस अवसर पर डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकुमार, प्रमुख समाजसेवी सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप) प्रमुख चिकित्सक डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, केए कबुई, हेमंत कुमार फानन, सर्वेश कुमार कुलश्रेष्ठ, पूर्व पार्षद सुनील जैन, वंदना सिंह, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, उल्लास दैनोरिया, शिखा जैन, अंजलि गुप्ता, राहुल जैन, निर्मला शर्मा, हिमांशु सक्सेना आदि उपस्तिथ थे।

Published on:
29 Sept 2019 04:31 pm
Also Read
View All