आगरा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जिलाधिकारी ने दिए ये खास निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी गौरव दयाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 9:46 AM IST
Rainwater Harvesting
Rainwater Harvesting

आगरा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी गौरव दयाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा रेन वाटर हार्वेस्ट के लिए जो धनराशि जमा कराई जाती है, उससे रेन वाटर हार्वेस्ट के कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने साथ ही जिन व्यक्तियों के जमा धनराशि जब्त होने में 6 माह रह गए हैं, उनके साथ बैठक करके उन्हें तुरन्त रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्लांट लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

ये दिए गए निर्देश
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बैठक में आए अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों से कहा कि उन संस्थानों को चिन्हित किया जाए, जहां वर्षा के पानी को रोका जा सकता है। बैठक में उपस्थित लोगों ने सुझाव दिए कि जहां मकान 300 वर्ग गज के हैं वहां 10 व 12 फुट का गड्डा बनाया जाए, उसमें नीचे बड़े पत्थर तथा उसकेे ऊपर छोटे पत्थर तथा वालू डाल दिया जाए, जिससे जल साफ होकर जमीन में समा जाए। सुझाव में यह भी कहा गया कि रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाने वालों को हाउस टैक्स में छूट देने का प्रावधान किया जाए जिससे लोग इसके प्रति प्रेरित हो सकें।

शहर के सौन्दर्यीकरण को लेकर भी हुई चर्चा
बैठक में महानगर को और अधिक सुन्दर बनाने पर भी चर्चा हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि महानगर के जो चैराहे सौन्दर्यीकरण हेतु शेष रह गए हैं, उनके लिए प्रार्थना पत्र देकर गोद लिए जा सकता है। इस अवसर पर सचिव एडीए हरिराम चीफ इन्जीनियर आगरा विकास प्राधिकरण अजय सिंह, चीफ इंजीनियर नगर निगम तरुन शर्मा के साथ विभिन्न विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?