आगरा

Donald Trump का आगरा से है खास कनेक्शन, मेलानिया के साथ 45 मिनट तक निहारा था ताजमहल

Donald Trump: फरवरी 2020 में डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड के साथ आगरा का ताजमहल देखने आए थे।
less than 1 minute read
Nov 07, 2024
Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उत्तर प्रदेश के आगरा से गहरा नाता है। चार साल पहले, पत्नी मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल का दौरा करते हुए लगभग 45 मिनट यहां बिताए थे, और उनके आगमन पर शहर में भव्य स्वागत किया गया था। ताजमहल को देखकर वे इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने इसे प्रेरणादायक बताया।

दरअसल, फरवरी 2020 में, डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड के साथ भारत यात्रा पर आए थे। 24 फरवरी को वे आगरा पहुंचे और परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल की खूबसूरती देखकर ट्रंप और मेलानिया मंत्रमुग्ध हो गए थे। रॉयल गेट से ताज को देखते हुए मेलानिया एकटक स्मारक को निहारती रहीं। उन्होंने गाइड से ताजमहल के इतिहास और पच्चीकारी के बारे में भी जानकारी ली थी। इसे काफी सराहा भी था।

स्वागत के विशेष इंतजाम

ट्रंप के दौरे के दौरान खेरिया एयरपोर्ट से होटल अमर विलास तक 21 स्थानों पर मथुरा और लखनऊ के 3000 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें चरकुला, वम नृत्य, पाई डंडा, फरुबाई, और धोबिया लोकनृत्य शामिल थे।

विजिटर बुक में लिखा प्रेरणादायक संदेश

ताजमहल देखने के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने विजिटर बुक में लिखा था, ताजमहल हमें प्रेरणा देता है। यह भारत की संस्कृति की विविधता और समृद्धि की शानदार विरासत है। थैंक यू, इंडिया।