
आगरा। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और विवाद दोनों एक दूसरे के पूरक है। आए दिन कोई ना कोई विवाद विश्वविद्यालय में में होता ही रहता है। सोमवार को एक नया विवाद खड़ा हो गया और इसके बाद कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के गेट पर भी ताला लगा दिया। शहर के बाहर से आए छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय में भटकना पड़ा।
लंबे समय से चल रही है प्रमोशन की मांग
विश्वविद्यालय में लंबे समय से प्रमोशन की मांग चल रही थी। बताया गया है कि 43 कर्मचारियों के प्रमोशन होने थे। लेकिन, प्रमोशन लिस्ट आने पर कर्मचारी आक्रोशित हो गए। प्रमोशन लेटर में 19 कर्मचारियों का नाम नहीं था। सभी कर्मचारी एकजुट होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। बताया गया है कि विवि प्रशासन ने 41 लोगों के प्रमोशन की हामी भरी थी। लेकिन, लिस्ट जारी करने के लिए कर्मचारियों प्रमोशन लिस्ट जारी करने के लिए कर्मचारियों ने पांच अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया हुआ था।
प्रमोशन लिस्ट से नाम गायब
जैसे ही लिस्ट जारी हुई और उसमें 19 विवि कर्मचारियों के नाम गायब थे। कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को कर्मचारियों ने आपस में मंत्रणा कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सभी विभागों में तालाबंदी कर दी गई। वहीं कर्मचारियों ने गेट पर भी ताला जड़ दिया। कर्मचारियों की मांग है कि विवि प्रबंधन को सभी कर्मचारियों का प्रमोशन करना होगा। बता दें कि इससे पहले भी एक बार कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं, जो करीब 19 दिन तक चली थी। इस दौरान विश्वविद्यालय में सभी काम प्रभावित हुए थे।
आठ जनपदों के छात्र छात्राएं होंगे प्रभावित
सोमवार की हड़ताल से दूर दराज के शहरों से आने वाले छात्र खासे परेशान रहे। छात्र जिस विभाग में जाते वहां ताला बंद देखकर वापस लौट आते। छात्रों को धरना प्रदर्शन और तालाबंदी से खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से आठ जिलों के छात्र छात्राएं जुड़े हैं। जो यहां मार्क्सशीट, डिग्री आदि के कार्यों के लिए आते हैं।