आगरा

शिक्षकों का ये अहम चुनाव, अध्यक्ष पद पर सात ने किए नामांकन

डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ का मतदान 15 दिसंबर को।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 8:18 AM IST
Feature image

आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ औटा के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए सात शिक्षकों ने नामांकन किया है, वहीं अन्य सभी पदों के लिए 59 शिक्षकों ने नामांकन किए हैं।

इन्होंने किया नामांकन
आगरा कॉलेज में हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर डॉ. डीपी सिंह बघेल आगरा कॉलेज, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह आरबीएस कॉलेज, डॉ. राजीव अग्निहोत्री सेंट जोंस कॉलेज, डॉ. ओमवीर सिंह वाष्र्णेय कॉलेज अलीगढ़ , डॉ. यादुराज सिंह यादव केआर कॉलेज मथुरा, डॉ. शिवराज भारद्वाज बीएसए कॉलेज मथुरा, डॉ. मुकेश भारद्वाज डीएस कॉलेज अलीगढ़ ने नामांकन किया है।


अन्य पदों पर इन्होंने किया नामांकन
वहीं महामंत्री पद पर डॉ. निशांत चौहान आरबीएस कॉलेज, डॉ. एके सिंह आरबीएस कॉलेज, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा और डॉ. भूपेंद्र कटारा आगरा कॉलेज ने नामांकन किया है। महामंत्री के लिए बीएसए कॉलेज मथुरा के सतनाम अरोड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब चार उम्मीदवार मैदान में हैं।


15 दिसंबर को होगा मतदान
मीडिया प्रभारी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि 15 दिसंबर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। मतगणना दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। इसमें विवि से संबद्ध 39 कॉलेज के 950 शिक्षक मतदान करेंगे। मतगणना समाप्त होते ही औटा के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।

ये हुए नामांकन

अध्यक्ष - सात

उपाध्यक्ष पुरुष - छह

उपाध्यक्ष महिला - तीन

महासचिव - चार

कोषाध्यक्ष - तीन

संयुक्त सचिव पुरुष - तीन

संयुक्त सचिव महिला - तीन

कार्यकारिणी सदस्य- 25

फुपुक्टा डेलीगेट - चार

ये भी पढ़ें -

मुलायम सिंह यादव बोले, ईवीएम में बटन कहीं दबोओ, वोट सिर्फ एक जगह जाएगा

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक