आगरा

ताजमहल पर फर्जी टिकट, हो गया हंगामा

विदेशी मेहमानों के एक दल को एक दो नहीं, बल्कि 30 से अधिक फर्जी टिकट दिए गए।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2017, 8:19 PM IST
Feature image

आगरा। ताजमहल पर फर्जी टिकट बिकने पर आज हंगामा हो गया। यहां पर विदेशी मेहमानों के एक दल को एक दो नहीं, बल्कि 30 से अधिक फर्जी टिकट दिए गए। ये टिकट एक माह पुराने थे, चैकिंग के दौरान जब टिकट पकड़े गए, तो उन्हें एंट्री गेट पर रोक लिया गया, इसके बाद पर्यटकों के दल के साथ आए ग्रुप लीडर से बात चीत की गई। सूचना मिलते ही एएसआई डिपार्टमेंट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

ये था मामला
ये मामला सुबह छह बजे का है। बताया गया है कि ताजमहल का दीदार करने के लिए जर्मन से 35 लोगों का एक दल आया हुआ था। इस दल के आने की खबर पर पहले ही आगरा से टिकट कुछ लॉकल गाइडों से खरीदने के लिए बोल दिया गया। दल जैसे ही आगरा पहुंचा, तो उसे 35 टिकट दे दी गईं, इसके साथ शू कवर भी दिए गए। भीड़ अधिक होने की वजह से दल के सदस्या लाइन में लगे हुए थे। जब चैकिंग हुई, तो इनकी टिकट फर्जी पाईं गईं, जिसके बाद इन पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया। हैरत की बात ये थी, कि फर्जी टिकट एक दो नहीं, बल्कि पूरी 31 थीं, जिससे पर्यटकों का ये दल भी गुस्से से आग बबूला हो गया।

इनके द्वारा दिए गए टिकट
फर्जी टिकट की सूचना मिलते ही एएसआई के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले की जांच की गई, तो पता चला कि ये टिकट आगरा के तीन लोकल गाइड जिनका नाम रूपेश, नीरज और बॉबी बताया गया है, उनके द्वारा इस दल को बेचे गए थे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ये टिकट कम्प्यूटराइज्ड थे और एक माह पुराने थे। इस मामले में अधिकारियों ने जांच की बात कही। उधर इस मामले में ग्रुप लीडर ने लिखित में इसकी शिकायत एएसआई विभाग को दी है। सूत्रों की मानें तो इस मामले की शिकायत दिल्ली भी की गई है। बाद में ग्रुप लीडर ने दोबारा से टिकट मंगवाने के बाद इस विदेशी दल को ताजमहल में प्रवेश कराया।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?