आगरा

#UPDusKaDum आठ वर्ष तक चार हजार मजदूरों ने लगातार किया काम, तब जाकर तैयार हुआ आगरा किला, जानिए 10 रोचक तथ्य

आगरा किला एक प्राचीन स्थल पर बनाया गया है, जो बादलगढ़ के नाम से मशहूर था। कहा जाता है कि इस किले पर चौहान वंश के शासकों का अधिकार था।
3 min read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 5:07 PM IST
Feature image

आगरा किला ताजमहल के बाद आगरा की दूसरी विश्व धरोहर है। जो विश्व प्रसिद्ध ताज महल से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। इस किले को लाल किला भी कहा जाता है। दिल्ली स्थित लाल किले से इसकी वास्तुशिल्प शैली और डिजाइन भी काफी मिलती है। दोनों ही किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। भारत के मुगल सम्राट बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां व औरंगज़ेब ने इसी किले में रहकर शासन किया।

1. आगरा किला यमुना नदी के दाएं किनारे पर स्थित है। इसका नक्शा अर्ध वृत्ताकार है। इसकी चारदीवारी 70 फीट उंची है। ये किला लगभग 94 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है।

2. इस किले के चार प्रवेश द्वार थे। जिनमें से दो को बंद कर दिया गया था। आज पर्यटकों को राणा अमरसिंह दरवाजे से प्रवेश करने की अनुमति है।

3. 'जहांगीरी महल' पहला उल्‍लेखनीय भवन है जो अमरसिंह नामक प्रवेश द्वार से आने पर अतिथि सबसे पहले देखते हैं।

4. जहांगीर अकबर का बेटा था और वह मुगल साम्राज्य का उत्तराधिकारी भी था। जहांगीर महल का निर्माण अकबर ने महिलाओं के लिए कराया था।

5.यह पत्‍थरों से बना हुआ है और इसकी बाहरी सजावट बहुत ही सादगी वाली है। अकबर ने जहांगीर महल के पास अपनी रानी जोधाबाई के लिए एक महल का निर्माण भी कराया था।

6.आगरा किला एक प्राचीन स्थल पर बनाया गया है, जो बादलगढ़ के नाम से मशहूर था। कहा जाता है कि इस किले पर चौहान वंश के शासकों का अधिकार था।

7. कुछ समय के लिए मोहम्मद गजनवी की सेना ने किले पर कब्जा कर लिया था। बाद में सिकंदर लोदी (1488-1517) दिल्ली का पहला सुल्तान था, जो बाद में आगरा स्थानांतरित हुआ और इस किले में रहने लगा।

8. 15वीं सदी के अंतिम दशक में आगरा को राजधानी होने का गौरव भी प्राप्त हुआ था। सिकंदर लोदी ने इसी किले में रहकर शासन किया था।

9. अपने शासनकाल में उसने किले के आस-पास कई मस्जिद, दीवारों और भवनों का निर्माण करवाया था। अकबर के शासन काल में इस किले का नवीनीकरण कराया गया।

10. 1565-1573 तक इस किले में हर रोज काम हुआ। करीब चार हजार मजदूरों ने रोजाना इस किले पर काम किया और ये किला आठ साल में बनकर तैयार हुआ।

Updated on:
10 Aug 2019, 5:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?