आगरा

सनसनीखेज खबर: आगरा में किराए की कोख का रैकेट, जानिए निसंतान दंपतियों के लिए रुपए लेकर कैसे निकाले जा रहे अंडाणु

एक बड़े अस्पताल के IVF Center पर महिलाओं के इंजेक्शन लगाकर निकाल लिए अंडाणु, ऐजेंट रुपये लेकर भाग गया
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 5:51 PM IST
bitter truth of government doctors
पगार ले रहे सरकारी, बाहर भी चला रहे दुकानदारी

आगरा। आगरा में कोख के कातिलों की भरमार है तो किराए की कोख (Surrogacy) का रैकेट भी जोरों पर चल रहा है। इसका सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब एक ऐजेंट लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। महिलाओं के अंडाणु (Eggs) भी निकाल लिए गए और उन्हें रुपए भी नहीं मिले। महिलाओं ने पुलिस में शिकायत की कोशिश की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हरीपर्वत क्षेत्र में है आईवीएफ सेंटर
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में आईवीएफ सेंटर (IVF Center) चल रहा है। इस सेंटर पर बांझपन के शिकार कपल्स का इलाज किया जाता है। जिन महिलाओं में अंडाणु नहीं बनते हैं, ऐसी महिलाएं बच्चों को जन्म दे सकें। इसके लिए टेस्ट टयूब बेबी की मदद ली जाती है, इस प्रक्रिया में शरीर से बाहर महिला के अंडाणु (Eggs) और उसके पति के स्पर्म (Sprem) को फर्टिलाइज कराया जाता है, इसे दो से तीन दिन बाद महिला के गर्भ में प्रस्थापित कर दिया जाता है

उदयपुर से आईं 22 महिलाएं
आईवीएफ तकनीक के जरिए गर्भ धारण की प्रक्रिया अब काफी प्रचलित हो गई है। जिन महिलाओं के अंडाणु नहीं बनते हैं, उनके लिए अंडाणु खरीदे जाते हैं। हरीपर्वत क्षेत्र के आईवीएफ सेंटर में उदयपुर से एजेंट 22 महिलाओं को अंडाणु बेचने के लिए लेकर आया था। यहां ऐजेंट ने 40 हजार रुपए में सौदा किया लेकिन, महिलाओं को 35 हजार रुपए देने थे। 22 में से तीन महिलाओं के इंजेक्शन लगाने के बाद अंडाणु लिए गए।

रुपए लेकर फरार हो गए ऐजेंट
बताया गया है कि एजेंट को तीन केस के लिए 1.20 लाख रुपये दिए जाने थे, पांच हजार रुपये पहले ले लिए थे। तीन महिलाओं के अंडाणु निकालने के बाद सेंटर संचालक ने 1.14 लाख रुपये दे दिए। रात में एजेंट 1.14 रुपये लेकर भाग गया, सुबह जानकारी होने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाएं थाना हरीपर्वत पहुंच गई और एजेंट पर धोखाधडी के आरोप लगाए। पुलिस के पहुंचने के बाद महिलाओं को रुपए दिए गए, इसके बाद वे चलीं गईं।

Updated on:
20 Nov 2018, 5:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक