आगरा

पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

पनवारी स्थित बालमुकुंद इंटर कॉलेज में परीक्षा देते हुए तीन फर्जी अभ्यर्थी फ्लाइंग स्क्वायड ने पकड़े।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 3:15 PM IST
up police
up police

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जा रहा है, लेकिन फर्जी अभ्यर्थियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना सिकंदरा क्षेत्र के पनवारी स्थित बालमुकुंद इंटर कॉलेज में परीक्षा देते हुए तीन फर्जी अभ्यर्थी फ्लाइंग स्क्वायड ने पकड़े। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।

यहां का है मामला
ये मामला थाना सिकंदरा के गांव पनवारी स्थित बालमुकुंद इंटर कॉलेज का है। यहां पर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए इस कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड ने तीन फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा देते हुए दबोचा है। हिरासत में लिए गए फर्जी अभ्यर्थियों के नाम जयकुमार यादव पुत्र रामराज निवासी ग्राम हमीरपुर जिला बक्सर बिहार, प्रशान्त कुमार पुत्र रवि करन निवासी कैमथल थाना गोण्डा जिला अलीगढ़ और हरेन्द्र कुमार पुत्र रामवीर सिंह कैमथल थाना गोण्डा जिला अलीगढ़ बताए गए हैं।

सख्त रही चैकिंग व्यवस्था
परीक्षा केन्द्रों पर चैकिंग व्यवस्था बेहद सख्त दिखाई दी। जूते, चप्पल, बेल्ट अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष तक नहीं जाने दिए। जिस गेट पर एंट्री की जा रही थी, उससे बाहर ही जूते, चप्पल, बेल्ट उतरवाकर परीक्षार्थियों को परीक्षा देने को कहा गया। एक परीक्षार्थी की टीशर्ट पर टैग लगा था उसे भी सर्च से दौरान ब्लेड से काट दिया गया।

Updated on:
3 Aug 2018, 3:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक