आगरा

बकरीद से पहले पांच वर्षीय ऋषि की कुर्बानी, पिता अमित कुमार ने कैंची से गला काटा, दिल दहला देने वाली ये सच्ची घटना

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार।परिवार ने बताया कि मौलवी के चक्कर में पड़ा था आरोपी पिता।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2019, 10:44 AM IST
Father killed his son
Father killed his son

आगरा। दिल दहला देने वाली घटना है आगरा की। अल्लाह को खुश करने के लिए Bakrid पर पिता ने अपने पांच वर्षीय पुत्र ऋषि की कुर्बानी दे दी। सूनसान स्थान पर ले जाकर उसे कैंची और ब्लेड से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को दबोचा, तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। आरोपी पिता ने हत्या की बात कबूली, तो वहीं परिजनों ने बताया कि वह किसी मौलवी के चक्कर में था और उसकी ही सलाह पर बच्चों को मार दिया।


यहां की है ये घटना
थाना सदर क्षेत्र के महादेव नगर के एक परिवार में ये सनसनीखेज वारदात हुई। चार वर्षीय मासूम ऋषि को उसके पिता अमित कुमार ने ही मार डाला। पिता उसे स्कूल छोड़ने के बहाने घर से लेकर गया था। रास्ते में एक सूनसान जगह उसकी हत्या की और घर वापस आ गया। जब स्कूल से फोन आया, तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन बच्चे की तलाश में घर से निकले, पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे का शव कहरई मोड़ के पास मित्र पुरुम स्थित एक खाली दुकान में पड़ा मिला। बच्चे की पीठ पर बैग टंगा था, उसके गले और सीने पर धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या की गई थी।

पुलिस ने पिता को पकड़ा
परिवार की बात सुनने के बाद पुलिस को शक गहराया, तो पिता अमित कुमार को पुलिस ने पकड़ दिया। उधर बच्चे की मां सुमन ने बताया कि स्कूल से फोन आने के बाद वह अमित को तलाशते हुए वापस घर पहुंची तो देखा अमित अपने चेन कारखाने में काम कर रहा है और ऋषि के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह उसे स्कूल छोड़ आया है। सख्ती से पूछने पर उसने बताया ऋषि को उसने अल्लाह के पास पहुंचा दिया है वजह पूछने पर उसने कहा कि इससे उसे अल्लाह से रहमत मिलेगी। उसने एक मौलवी के कहने पर अपने बेटे की बलि दी है।

मौलवी के चक्कर में पड़ा था आरोपी पिता
परिजनों ने बताया कि अमित पिछले काफी समय से ताजगंज क्षेत्र के ही एक मौलवी के चक्कर में पड़ा हुआ था। इसी मौलवी ने उसे बलि देने की सलाह दी थी। इसके बाद उसने परिवार के लोगों से भी बच्चे की बलि के संबंध में बात की थी। तब परिजन ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन परिवारीजनों को ये नहीं पता था, कि पिता इतना खतरनाक कदम भी उठा सकता है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?