आगरा

सुहागनगरी में दो स्थानों पर लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

— फिरोजाबाद के शिकोहाबाद और थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप।

less than 1 minute read
Feb 28, 2021
आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दो स्थानों पर कारखानों में भीषण आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से हड़कंप मचा रहा।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का मामला
आग की पहली घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशेहरा गांव की है। यहां स्थित पाइप की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। आग की सूचना आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से हड़कंप मचा रहा।

इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग
वहीं आग की दूसरी घटना दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की है। यहां सिमको गत्ता की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग भी शॉर्ट सर्किट से लगी हुई बताई गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की जानकारी मिलने पर आसपास के इलाके खाली कराए गए। फिरोजाबाद शहर के अलावा शिकोहाबाद से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। करीब तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं दोनों फैक्ट्रियों में भीषण आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Published on:
28 Feb 2021 05:43 pm
Also Read
View All