आगरा

SC ST Act के खिलाफ भारत बंद करने पर सैकड़ों के खिलाफ मुकदमा

उत्पात करने वालों को पुलिस कर रही चिह्नित, भेजे जाएंगे जेल।

2 min read
Sep 07, 2018
SC ST Act के खिलाफ भारत बंद करने पर सैकड़ों के खिलाफ मुकदमा

आगरा। अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 और आरक्षण को लेकर भारत बंद करने वालों को पुलिस सबक सिखाने जा रही है। सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कुछ नामजद हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन ये लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।

किया था बवाल
भारत बंद के आंदोलन पर आगरा पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा थानों में दर्ज मुकदमे दर्ज किए हैं। एससी एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज ने छह सितम्बर, 2018 को भारत बंद के दौरान जमकर किया था उत्पात। सरकारी संपत्ति को नुकसान, बलवा, पथराव, फायरिंग, सरकारी कार्य में बाधा और कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। थाना पिनाहट और थाना खंदौली क्षेत्र में सर्वाधिक बवाल हुआ था। पिनाहट में तो पुलिस को फायरिंग तक करनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें

भारत बंद की कांग्रेस ने ये बनाई रणनीति

550 लोगों पर मुकदमे
थाना खंदौली में दर्ज मुकदमे में 5 नामजद और 50 अज्ञात हैं। थाना खेरागढ़ में दर्ज मुकदमे में छह नामजद और 50 अज्ञात हैं। थाना पिनाहट में दर्ज मुकदमे में सौ-डेढ़ सौ अज्ञात हैं। थाना एत्मादपुर में दर्ज मुकदमे में सौ- डेढ़ सौ अज्ञात हैं। सैंया थाने में दर्ज मुकदमे में सात नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात हैं।

धार्मिक भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट
शमसाबाद थाने में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मुकदमा किया गया है। असामाजिक तत्वों ने शमसाबाद थाना क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. आम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मुकदमे दर्ज कर पुलिस बलवाइयों को चिन्हित करने का काम कर रही है।

नकली घी की आशंका पर छापा
इस बीच नकली घी की सूचना पर थाना एत्माउद्दौला पुलिस ने टेढ़ी बगियटा में छापामारी की। दो दुकानों से 30 टिन घी के बरामद किए हैं। पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। पकड़े गए युवकों पर पुलिस को नकली घी का कारोबार करने की आशंका है।

ये भी पढ़ें

बंद में सडक़ पर जले टायर, ट्रैक पर रूकी ट्रेन: एससीएसटी एक्ट के विरोध में अनूपपुर रहा पूर्णत: बंद, सवर्ण संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Published on:
07 Sept 2018 08:40 pm
Also Read
View All