
आगरा। थाना न्यू आगरा के कमला नगर जी ब्लॉक इलाके में तेल व्यापारी शत्रुघ्न पंजवानी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी दी, गोली कारोबारी के पैर में लगी है, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली किसने और क्यों मारी, इसके कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यहां की है घटना
तेल व्यापारी शत्रुघ्न पंजवानी बेलनगंज से अपनी दुकान को बन्द कर अपने घर कमला नगर के लिए जा रहे थे, तभी तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर व्यापारी को गोली मार दी, गोली व्यापारी के पैर में जा लगी,य जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तेल व्यापारी को गोली मारकर भागते अज्ञात बदमाशों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है, पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो पा रहा कि बदमाशों ने किस कारण व्यापारी को गोली मारी है फिलहाल हमने बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।
ये कहना है सीओ हरीपर्वत का
इस मामले में सीओ श्लोक कुमार ने बताया कि शत्रुघ्न पंजवानी करके एक व्यापारी हैं, इनका रिफाइण्ड का काम है। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में ये जब अपने घर की ओर लौट रहे थे, तो एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने इन पर फायरिंग की है, जिसके कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इसकी विवेचना की जा रही है, क्योकिं जिनके साथ अभी घटना हुई है, उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अभी बयान नहीं हो सके हैं, बयान होने के बाद ये सारी बातें क्लीयर होंगी। वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने मुरारीलाल ने बताया कि गोली चलते ही, वे वहां दौड़कर पहुंचे। भीड़ को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।