आगरा

पथराव और फायरिंग से दहला आगरा का गांव

दो पक्षों में जुबानी जंग चलती रहती थी। अब आमने-सामने आ गए हैं।

2 min read
Sep 06, 2017
Firing stones in pinahat village madanpur

आगरा। थाना पिनाहट के गांव मदनपुर में दो पक्षों में पूर्व से चली आ रही लड़ाई ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। पथराव हुआ। फायरिंग भी की गयी। इससे लोग दहशत में आ गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचर स्थिति को शांत किया। दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ लिया। अब पुलिस रिपोर्ट लिखने के स्थान पर राजीनामा कराने का प्रयास कर रही है।

आपसी विवाद था
मदनपुर गांव में कई माह से गांव के ही दो पक्षों में आपसी विवाद चल रहा था। अब तक ये विवाद महज एक जुबानी जंग था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप ही लगाया करते थे। बुधवार को मामला बहुत बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग, पथराव और मारपीट हुई। दोनों ही पक्षों ने घटना के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

एकदूसरे पर आरोप
प्रथम पक्ष आशाराम सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही ओम प्रकाश, राजेश, राजेन्द्र सिंह व सुग्रीव सिंह ने सुबह खेत से लौटकर आते समय रास्ता रोककर लाठी डण्डों से मारपीट की। देशी तमन्चा से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं द्वितीय पक्ष से सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय गजाधर प्रसाद ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे बबलू, भूरी सिंह, महेश, विष्णु व जगदीश मेरे घर पर आ गए और गालीगलौज करते हुऐ मेरे साथ मारपीट की। घर पर पथराव किया। लाइसेंसी बन्दूक से फायरिंग की। जान से मारने की धमकी दी।

राजीनामा का प्रयास
झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी। दोनों ओर से तहरीर दी गयी है। पथराव और मारपीचट में घायल लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अपताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी पिनाहट ब्रजेश भदौरिया ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। राजीनामा के प्रयास चल रहे हैं। अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

Published on:
06 Sept 2017 09:13 pm
Also Read
View All