आगरा

पहले ताजमहल में हुई कांवड़ यात्रा फिर हुआ पेशाबकांड, अब परिसर में पढ़ी नमाज, फिर…

ताजमहल पर लगातार कुछ ना कुछ विवाद सामने आता ही रहता है। हाल ही में हुई घटनाएं शांत हुई ही थीं कि एस नए विवाद ने जन्म ले लिया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

less than 1 minute read
Sep 29, 2024

ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने और पेशाब करने के मामले अभी हाल ही में हुए थे। अब एक नए विवाद ने ताजमहल की प्रशासनिक व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। जिसने ताजमहल की सुरक्षा को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। अब ये ताजा विवाद ताजमहल पर नमाज पढ़ने को लेकर सामने आया है।

क्या है ताजमहल को लेकर नया विवाद

यह विवाद ताजमहल पर नमाज पढ़ने को लेकर है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। ASI ने कहा है कि ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। आपको बता दें कि ताजमहल पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, परिसर में स्थित पश्चिमी दिशा की मस्जिद में ईद और शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति है। फिर भी, हाल ही में एक शनिवार को मस्जिद के पास एक महिला और पुरुष ने नमाज पढ़ी।

ASI के अधीक्षक, डॉ. राजकुमार पटेल ने इस घटना पर सफाई देते हुए कहा कि जिस स्थान पर नमाज पढ़ी गई, वहां आमतौर पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं होता। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ताजमहल की सुरक्षा को सख्त किया जाएगा।

Updated on:
29 Oct 2024 05:03 pm
Published on:
29 Sept 2024 07:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर