उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल के फिरोजाबाद के गांव मुहब्बतपुर में हैरतगंज घटना सामने आई है। यहां एक घर का बाथरुम में पांच फुट लंबा अजगर पाया गया। घर के लोगों को जब इसकी सूचना हई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी
आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल के फिरोजाबाद के गांव मुहब्बतपुर में हैरतगंज घटना सामने आई है। यहां एक घर का बाथरुम में पांच फुट लंबा मगरमच्छ पाया गया। घर के लोगों को जब इसकी सूचना हई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद आगरा की वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम ने मगरमच्छ को रेस्कयू किया। मगरमच्छ घर के बगल तालाब से आया था। ग्रामीणों ने उसे अक्सर तालाब में देखा था।
पास के तालाब से घर में आया मगरमच्छ
मुहब्बतपुर गांव में रहने वाले परिवार अपने घर में पांच फुट लंबे मगरमच्छ को देख कर सतब्ध रह गए। यह मगरमच्छ उनके घर से थोड़ी दूर पर बने तालाब में रहता था। अक्सर लोगों द्वारा वह तालाब में देखा जाता था। लेकिन सुबह के उजाले में वह पानी से बाहर निकलकर घर के शौचालय में घुस गया। डरे-सहमे लोगों ने तुरंत शौचालय का दरवाज़ा बंद कर दिया, जिससे मगरमच्छ को वहीं पर रोका जा सके और अपने क्षेत्र के वन विभाग अधिकारी से संपर्क किया। इसके बाद घटना की सूचना वाइल्ड लाइफ एसओएस को दी गई। कई घंटों की मशक्क के बाद मगरमच्छ को पिंजरे मे कैद किया गया और उसके बाद उसे यमुना नदी में छोड़ दिया।