आगरा

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की काटकर पांच किशोर फरार, देखें वीडियो

थाना मलपुरा क्षेत्र के सिरोली में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से रविवार रात को पांच किशोर खिड़की को तोड़कर भाग गए।

less than 1 minute read
Dec 09, 2019

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के सिरोली में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से रविवार रात को पांच किशोर खिड़की को तोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। एसपी ग्रामीण व सीओ अछनेरा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य भी मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की कार्यप्राणली पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार रात करीब 1.30 बजे बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की को तोड़कर भाग गए।

पुलिस की कार्यप्राणली पर उठाए सवाल
सोमवार सुबह इसकी जानकारी पुलिस को हुई। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण पश्चिम रवि कुमार सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। वहीं मौके पर उत्तर प्रदेश के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. साक्षी भी पहुचं गए।


पहले भी भागे थे किशोर
डॉ. साक्षी ने कहा कि कई बार आगरा पुलिस के उच्चाधिकारियों को बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था खराब होने की जानकारी दी गई। इसके बाद भी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हुए है। इसी का फायदा उठाकर पांच किशोर भाग गए हैं।

ये बोले पुलिस अधिकारी
एसपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया है कि बाल कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। देर शाम सूचना ये भी रही, कि चार किशोर को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है।

Published on:
09 Dec 2019 06:07 pm
Also Read
View All