आगरा

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग भाजपा में शामिल

— आगरा के फतेहपुर सीकरी से सांसद रहीं हैं चिराग की मां सीमा उपाध्याय, चुनाव से पहले भाजपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड।

less than 1 minute read
Aug 23, 2020
chirag upadhyay
भाजपा में शामिल होने के बाद चिराग उपाध्याय

आगरा। बसपा से अलग—थलग हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। आगरा में बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री से काफी देर बातचीत के बाद यह घोषणा की गई। चिराग के भाजपा में शामिल होने के बाद इसे ब्राह्मण कार्ड बताया जा रहा है। भाजपा पर ब्राह्मण विरोधी होने का तबका लग रहा था।

बसपा में थे ऊर्जा मंत्री
रामवीर उपाध्याय ब्राह्मणों में अलग चेहरा हैं। बसपा सरकार में वह ऊर्जा मंत्री रहे। मायावती के काफी करीबी माने जाते थे। बाद में मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। तब से वह अलग—थलग चल रहे थे। पहले भी रामवीर उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके थे। रविवार को रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय ने रविवार दोपहर भाजपा बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह से मुलाकात की। बंद कमरे में काफी देर तक चर्चा की गई। उसके बाद बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी।

मां सीमा उपाध्याय भी हैं राजनीति में
चिराग के पिता रामवीर उपाध्याय लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी मां सीमा उपाध्याय भी फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद रह चुकी हैं। इस बार चौधरी बाबूलाल ने उन्हें हरा दिया था। चिराग के पार्टी में शामिल होने के बाद चर्चाओं का दौर गर्मा गया है।

Published on:
23 Aug 2020 02:51 pm