आगरा

खालसा पंथ का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया, ये हुए कार्यक्रम

वैशाखी पर्व खालसा पंथ का स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।

2 min read
Apr 13, 2018
Khalsa Panth

आगरा। वैशाखी पर्व खालसा पंथ का स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार प्रबंधक कमेटी व समूह साथ संगत के सहयोग से केंद्रीय स्तर पर आज सुबह गुरद्वारा श्री कलगीधर सदर पर श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग पढ़े, सुंदर सजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दीवान पंथ के रागी जन द्वारा शब्द गुरबाणी का वर्णन कर गुरु प्यारी संगत को वैशाखी पर्व की महत्व समझाया। बताया गया कि आज ही के दिन श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की व पांच प्यारे सजाए।


ये हुआ कार्यक्रम
शाम को 7 बजे से विशाल दीवान सजाया गया। माता प्रकाश कौर भवन सुल्तानपुरा पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी को पुष्प वर्षा करते हुए भव्य पंडाल में आकर्षक फूलों से सजे दीवान पर साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुशोभित किया गया। हजारों संगतों ने पंक्तिबद्ध होकर गुरु महाराज के आगे माथा टेका ज्ञानी अमरीक सिंह जी द्वारा पाठ श्री रहिरास साहिब जी के साथ कीर्तन दरबार की आरंभता भाई सरबजीत सिंह खालसा फिरोजपुर वाले वह भाई साहब भाई संदीप सिंह संगरूर वालों द्वारा की गई। संगतों को कीर्तन व कथा का जसगान कर गुरु घर से जोड़ा, मिल सतगुरु अमृत पीजे जिओ , पांच सिंह जो अमृत देवे सो अमृत गुरु ते पावा कीर्तन सुन संगतें मंत्रमुग्ध हो उठीं। पूरा पंडाल खचाखच संगतों से भरा हुआ था। सभी एक दूसरे को आज के पावन जन्मदिवस वैसाखी पर्व की बधाई दे रहे थे और बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। आकर्षक फूलों की सजावट जगमग रोशनी की आलौकिक छटा बिखेरे हुए विशाल गेट पर पंथ के निशान साहब झंडे पंथ के प्रतीक एकता की मिसाल दे रहे थे।

ये रहे मौजूद
ज्ञानी अमरीक सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे अरदास कर सर्वत के भले की कामना की गई। श्री गुरु महाराज जी की सवारी को अपने निज स्थान सचखंड पहुंचाकर, सभी का प्रधान त्रिलोक सिंह ओबराय द्वारा आई, सभी संगतों का धन्यवाद किया। गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह को गुरु का सरोंपा देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर रविंद्र पाल सिंह टिम्मा, रमन साहनी , गुरु सेवक श्याम भोजवानी, दर्शन सिंह , बबलू अर्सी, सुरजीत छाबड़ा , इंद्रजीत सिंह वाधवा, दलजीत सिंह , भूपेंद्र चड्ढा, हरपाल सिंह , बंटी ओबराय, अमरजीत सिंह, राजू सलूजा आदि मौजूद रहे।

Published on:
13 Apr 2018 04:50 pm
Also Read
View All