
आगरा। पिनाहट के कस्बा भदरोली में व्यवसायी के घर तीन दिन पूर्व हुई 50 लाख की डकैती के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। एसपी पूर्वी नित्यानंद ने इस मामले में पुलिस की चार टीमों को लगाया है। एसपी पूर्वी का कहना है जल्द ही पुलिस मामले का खुलास करेगी।
ये था मामला
थाना पिनाहट के कस्बा भदरोली मे शुक्रवार रात व्यवसायी शिवदत्त गुप्ता के घर पर डकैतों द्वारा व्यवसायी को बंधक बनाकर डकैती डाली गयी थी, जिसमे साढ़े बीस लाख रुपये नगद सहित करीब 700 ग्राम सोना भी चला गया है। व्यापारियों में इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
वारदात में किसी करीबी पर शक
पुलिस की मानें तो इस वारदात में किसी करीबी का ही हाथ है। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है। क्योंकि डकैती की वारदात के दौरान डकैतों को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। रकम कहां रखी है, कौन से कमरे में है, डकैतों ने इस बात की जानकारी परिवारीजनों से नहीं ली। डकैतों ने इस तरह वारदात को अंजाम दिया, जैसे कि इस घर से पूरी तरह परिचत हों। वहीं डकैतों ने निकलते समय खुद पानी पिया व व्यापारी को भी पानी पिलाया। व्यापारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
ये भी पढ़ें - गर्मी के प्रकोप से स्कूल में बेहोश हो गए बच्चे