Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार दी। उसने अपने दोस्त को घर पर बुलाकर पत्नी के साथ गंदा काम करवाया। इसके बाद वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपने दोस्त को घर पर बुलाकर पत्नी के साथ गंदा काम कराया और उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने अपनी पत्नी के सामने ऐसी शर्त रखी जिसे सुनने के बाद महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित महिला मजदूरी करके अपना घर चलाती है। उसने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसका तलाक हो गया था, जिसके बाद उसने मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। पति काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। महिला का कहना है कि उसका पति एक महीने पहले अपने दोस्त के साथ घर आया था। वह बाजार से कुछ खाने का भी सामान लेकर आया था, जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। इसके बाद महिला के पति ने उससे 5000 रुपए मांगे। उसने पैसे अपने पति को दे दिए। फिर 16 नवंबर को पति ने फोन किया और 2 लाख रुपए मांगे। पत्नी ने उसे पैसे देने से मना कर दिया।
आरोप है कि पति ने महिला के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा। इसमें वह उसके दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी। ये वीडियो देखने के बाद उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। ये वीडियो कब बनाई गई है इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पर महिला का कहना है कि उसके पति ने खाने में कुछ मिलाकर खिलाया जिसके बाद उसे होश नहीं था। इसी मौके का फायदा उठाकर पति ने उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पहले पति झूठ बोल रहा था। मगर, पुलिस के सख्ती से पूछने पर उसने पूरी सच्चाई बताई।