आगरा

गांव वालों के लिए बने थे सिरदर्द, पुलिस ने दूर कर दी टेंशन

ककुआ में लम्बे समय से जुआरियों से परेशान थे ग्रामीण।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2017, 6:04 PM IST
Feature image

आगरा। आगरा ग्वालियर हाईवे पर स्थित कस्बा ककुआ में कई महिनों से जुआ चल रहा था। इससे ग्रामीण काफी परेशान थे। ककुआ पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश दे दी। पुलिस ने मौके से 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पैसे भी बरामद हुए हैं।

यहां का है मामला
थाना मलपुरा के कस्बा ककुआ में स्थित राजीव स्टेट काॅलोनी की दीवार के पीछे कई महिनों से जुए का फड़ सज रहा था, जिसमें रोजाना लाखों रुपए के दांव लग रहे थे। इससे ग्रामीण काफी परेशान थे। जुआ होने की वजह से क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं भी बढ गईं थीं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ककुआ पुलिस से की थी। चौकी इंचार्ज ककुआ निर्दोष सेंगर ने बताया है कि जुुआ खेले जाने की सूचना ग्रामीणों से उन्हें मिली। इस पर उन्होने चौकी की फोर्स के साथ जुए के फड़ में दबिश दे दी। फड़ पर पुलिस को देखकर जुआरियों के होश उड गए। वे मौके से भागने लगे। जुआरियों को भागता देख पुलिस ने चारों तरफ से उनकी घेराबंदी कर ली। जिसके चलते पुलिस ने 7 जुआरियों को दबोच लिया। बाकी सभी भागने में सफल रहे।

ये हैं आरोपियों के नाम
एसओ मलपुरा रमेश भारद्धाज ने बताया है कि नीतू पुत्र जयपाल, भानू पुत्र रामबाबू, मनीष पुत्र राजवीर, बन्टू पुत्र ओमप्रकाश, अश्नू खां पुत्र पप्पू खां, नत्थीलाल पुत्र लालाराम, सत्यप्रकाश पुत्र महेन्द्र सिंह को पुलिस ने पकडा है। जिन्हे थाने से जेल भेज दिया गया है। सभी जुआरी ककुआ के निवासी हैं। पुलिस को इनके पास से 6580 रुपए बरामद हुए हैं। टीम में चौकी इंचार्ज निर्दोष सेंगर, सिपाही आमोद तिवारी, दीवान सिंह, राजबहादूर सिंह है।

ये भी पढ़ें -

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक